फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra in the grip of smog: Six trains including Taj Express arrived late vehicles crawled in morning

स्मॉग की चपेपट में आगरा: ताज एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं, सुबह रेंगते हुए चले वाहन

Mon, 18 Nov 2024 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 08:33 AM IST
सार

आगरा में स्मॉग ने ट्रेनों के साथ ही वाहनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है। सोमवार सुबह से ही इस कदर स्मॉग की चादर ने आगरा को आगोश में ले लिया, कि दृश्यता बेहद कम हो गई। 
 

विज्ञापन
Agra in the grip of smog: Six trains including Taj Express arrived late vehicles crawled in morning
स्मॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्मॉग के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ताज एक्सप्रेस सहित अप व डाउन की छह गाड़ियां एक से सवा घंटे तक की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सोमवार सुबह भी इस कदर स्मॉग छाया रहा कि कुछ भी साफ-साफ दिखाई नहीं दिया। ऐसे में वाहन रेंगते हुए चले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  होटल में हैवानियत: बहाने से ले गया साथ...कमरे में दरिंदगी, घर से निकली लड़की के साथ हुई दुखद घटना
विज्ञापन



 

ये ट्रेनें भी पहुंची देरी से 
शताब्दी, गतिमान एक्सप्रेस भी 45 मिनट की देरी से पहुंचीं। ताज एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। इसी तरह महाकौशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस भी देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई

निरस्त रही वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन
आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रविवार से 27 नवंबर तक निरस्त कर दी गई है। रविवार को इस ट्रेन से सफर करने वाले लोग परेशान रहे। अधिकांश तीर्थयात्री आगरा कैंट से इसी ट्रेन से कटरा तक जाते हैं। मरम्मत कार्योँ के कारण इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में लगाई जाएंगी फॉग लाइट
कोहरे का सीजन शुरू होते ही रोडवेज बसों में फॉग लगाने का काम शुरू किया जाएगा। अभी तक अधिकांश बसों में यह नहीं लगाई गई हैं। एआरएम आगरा फोर्ट ने बताया कि कार्यशालाओं के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह रोडवेज बसों में यह लगाना शुरू करें, जिससे कोहरा होने पर चालकों को परेशानी नहीं हो। चालक, परिचालकों को निर्देशित किया है कि ज्यादा कोहरा होने की स्थिति में बसों को बस स्टैंड व डिपो से नहीं निकालें। हालात सामान्य होने पर ही बसों का संचालन किया जाए। कोहरा होने पर पेट्रोल पंप और सार्वजनिक स्थानों पर बसों को रोका जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed