फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruelty in the hotel: Rape with 14 year old girl in tundala firozabad

होटल में हैवानियत: बहाने से ले गया साथ...कमरे में दरिंदगी, घर से निकली लड़की के साथ हुई दुखद घटना

Sat, 16 Nov 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

आगरा की एक किशोरी के साथ टूंडला में दुखद घटना हुई। वो मोबाइल सही कराने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में एक परिचित युवक उसे होटल ले गया। किशोरी के साथ हैवानियत की, जिसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया।  
 

विज्ञापन
Cruelty in the hotel: Rape with 14 year old girl in tundala firozabad
लड़की का हाथ पकड़ा। सांकेतिक - फोटो : Free pic

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से टूंडला के होटल में दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी घर से मोबाइल सही कराने के लिए निकली थी। तभी परिचित युवक उसे होटल ले गया। दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिए।
विज्ञापन


 

पिता ने दर्ज कराया मुकदमा 
मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बेटी का मोबाइल खराब हो गया था। 14 नवंबर को बेटी मोबाइल बनवाने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में विपिन नामक युवक मिला। उसे किशोरी पहले से जानती थी। विपिन ने किशोरी से कहा कि वह उसका मोबाइल टूंडला में सही करा देगा। वह साथ चली गई। आरोपी उसे हैप्पी रेस्टोरेंट एंड होटल में ले गया। उससे दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से फरार है आरोपी 
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस होटल भी जाएगी। यह पता करेगी कि कमरा आईडी पर दिया या नहीं। सीसीटीवी कैमरे में किशोरी और युवक आ गए होंगे। इन्हें साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   जीजा से हुआ प्यार: बीमार बहन की देखभाल करते-करते दे बैठी दिल, फिर किया ऐसा कांड...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
विज्ञापन

पहले भी होटल में हुईं घटनाएं
एत्माद्दाैला, ट्रांस यमुना, सिकंदरा और ताजगंज के होटल में कई बार किशोरियों और युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले आ चुके हैं। सामने आता है कि होटलों में कमरे बिना आईडी पर घंटों के हिसाब से दिए जाते हैं। पुलिस कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद रोक नहीं है।

ये भी पढ़ें -  UP: अपरणकर्ता तो पीछे ही पड़ गए...18 दिन में किशोरी का दूसरी बार अपरहण, पुलिस बोली- बेटी को संभालकर रखो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed