फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Hindi writer Dr Shashi and Prof Harimohan will get Sahitya Bhushan Award

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान: आगरा की साहित्यकार डॉ. शशि और प्रो. हरिमोहन को साहित्य भूषण सम्मान

Sat, 02 Oct 2021 12:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2020 के पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार शाम कर दी गई। हिंदी संस्थान के सर्वोच्च सम्मान भारत भारती से अमृतसर के रहने वाले साहित्यकार पांडेय शशिभूषण शीतांशु को नवाजा गया है। इस फेहरिस्त में आगरा मंडल के पांच साहित्यकारों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Agra Hindi writer Dr Shashi and Prof Harimohan will get Sahitya Bhushan Award
साहित्यकार डॉ. शशि गोयल, प्रो. हरिमोहन शर्मा व डॉ. आलोक पुराणिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशि गोयल और प्रो. हरिमोहन शर्मा को साहित्य भूषण सम्मान, डॉ. आलोक पुराणिक को हरिशंकर परसाई पुरस्कार, फिरोजाबाद के कृष्ण कुमार कनक को रांगेय राघव पुरस्कार व अपनी पुस्तक के लिए डॉ. चंद्रवीर जैन को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


डॉ. शशि गोयल करीब 50 वर्षों से और प्रो. हरिमोहन वर्ष 1978 से साहित्य सृजन कर रहे हैं। इन्होंने साहित्य की हर विधा पर लेखन कार्य किया है। डॉ. शशि गोयल की अब तक 43 किताबें आ चुकी हैं। इनमें बाल साहित्य, कहानी संग्रह, उपन्यास आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रो. हरिमोहन शर्मा की अब तक 40 किताबें पाठकों के हाथों में पहुंच चुकी हैं। यह उनका 13वां सरकारी सम्मान है। कुछ समय पूर्व ही उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के निदेशक पद पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इन दोनों ही साहित्य शिल्पियों को ढाई लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 

डॉ. आलोक हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
बेलनगंज के रहने वाले व्यंग्यकार डॉ. आलोक पुराणिक को हरिशंकर परसाई पुरस्कार की घोषणा हुई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. पुराणिक की अब तक विभिन्न विषयों पर 12 किताबें व आर्थिक पत्रकारिता पर भी एक पुस्तक आ चुकी है। 

फिरोजाबाद के कृष्ण कुमार कनक को डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार की घोषणा की गई है। युवा साहित्यकार कनक अच्छे वक्ता, हिंदी साहित्य संस्था के संस्थापक भी रहे हैं। डॉ. चंद्रवीर जैन को उनकी पुस्तक के लिए सम्मान मिलेगा। साहित्यकार अशोक रावत ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed