Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Highway Accidents 111 Deaths Due to Heavy Vehicles Families Demand Action on Northern Bypass

आंसुओं में डूबे परिवार, आंखें मूंदे जिम्मेदार: भारी वाहनों ने उजाड़ी दुनिया, कब रुकेगा हाईवे पर खूनी खेल?

Sun, 22 Nov 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 10:03 PM IST
सार

किसी ने पिता, दोस्त और दादा को खो दिया तो किसी बेटे ने मां को उसकी चप्पल देखकर पहचाना। अपनों को खोने वाले परिवार पुलिस और प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं कि उत्तरी बाईपास होने के बावजूद भारी वाहनों को शहर के बीच से क्यों गुजरने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Agra Highway Accidents 111 Deaths Due to Heavy Vehicles Families Demand Action on Northern Bypass
आगरा-मथुरा हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी को घर में कदम रखते ही मां की याद रुलाती है तो किसी के आंगन में 11 महीने के भीतर तीन अर्थियां उठने से मातम पसरा है। कोई भाई आज भी उस मनहूस घड़ी को कोसता है जब वह बहन को साथ लेकर घर से निकला था। हाईवे पर बेकाबू दौड़ते भारी वाहनों ने कई परिवारों की हंसती-खेलती दुनिया उजाड़ दी। अपनों को खोने का असहनीय दर्द झेल रहे ये परिवार आज भी इन्साफ की आस लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन


हाईवे पर भारी वाहनों से आए दिन परिवार उजड़ रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है। इस साल अब तक शहर के बीच से गुजर रहे हाईवे पर हुए हादसों में 111 लोगों की मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि जब उत्तरी बाईपास बनकर तैयार है तो पुलिस आयुक्त उससे भारी वाहनों को क्यों नहीं निकलवा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्यारह महीनों में खो दिए तीन सदस्य
बिहारीपुर गांव, एत्मादपुर निवासी दिलशाद के पिता शमशाद (50) ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी थे। 16 नवंबर, 2025 को अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दिलशाद ने बताया कि तेज गति से आते टैंकर ने बरहन तिराहे पर पिता की जान ले ली। दोस्त अशोक ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिवार का खर्च चलाने के लिए भाई आसिफ और गुलशन नौकरी करने लगे। वह पढ़ाई कर रहा है। एक बहन रिजवाना है। दादा बहादुर खां पिता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे मगर 13 अक्तूबर 2026 को वह भी हादसे में जिंदगी खो बैठे। तहसील चौराहे पर डीसीएम ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों घटनाएं 500 मीटर की दूरी पर हुईं। 11 महीने में तीन लोगों की मौत ने सब कुछ छीन लिया। अशोक भी उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उनका एक बेटा कप्तान सिंह है। पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे और उत्तरी बाईपास से डायवर्ट कर निकाला जाना चाहिए। वसूली के चक्कर में इन वाहनों को नो एंट्री के समय में शहर के अंदर से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने हादसे में बिखर गया परिवार
24 फरवरी की रात 10:30 बजे छलेसर चौकी के सामने भीषण हादसा हुआ। अग्रसेनपुरम की दो महिलाएं सिया देवी और उनकी किराएदार सुनीता देवी को ट्रक ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। सुनीता देवी छलेसर चौकी में बंद अपने बेटे को छुड़ाने जा रही थीं। सिया देवी उनकी मदद के लिए साथ गई थीं। सिया देवी की समधन गुड्डी देवी ने बताया कि सिया की मौत से परिवार बिखर गया है। हर दिन उनकी यादें सभी को रुला देती हैं। परिवार को गहरा सदमा लगा है। इतना बड़ा दुख झेलने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार आज भी इन्साफ की आस लगाए बैठा है।

एक पैर कुचला, दूसरा हो गया था अलग
मायके आई विमलेश को क्या पता था कि भाई के साथ दवा लेने जाना उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। बाइक पर लौटते समय पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। भाई दूर जा गिरा जबकि विमलेश डंपर के नीचे दब गईं। उनका एक पैर शरीर से अलग हो गया और दूसरा कुचल गया था। करीब 20 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। बहन को खोने का दर्द भाई रिंकू को आज भी सालता है। वह उस दिन को कोसता है। यह हादसा 20 सितंबर, 2023 को रुनकता में आगरा-मथुरा हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ था। विमलेश अपने मायके पनवारी आई हुई थीं। परिवार ने कर्ज लेकर इलाज पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। वह तीन बहनों में बड़ी थीं। परिवार में 13 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी हैं। दोनों के सिर से ममता का साया उठ गया। मां की यादें उनके लिए असहनीय दर्द बनी हुई हैं। परिजन के मुताबिक, हादसे का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला।


चप्पल देखकर मां की कर पाया पहचान
हादसे का दर्द ट्रांस यमुना फेज दो निवासी अंकित राठौर की आंखों में भी है। 27 जुलाई को एत्माद्दौला स्थित सय्यद कट पर उनकी मां शांति देवी की जान चली गई। उनको अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बाद में रात होने की वजह से कई ट्रक उनके ऊपर से निकल गए। हालत यह हो गई कि उनके शव के कई टुकड़े हो गए। बेटे अंकित राठौर का कहना है कि मां की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया। जब भी घर में कदम रखते हैं, मां की याद सताने लगती है। उनकी बातें और चेहरा आंखों के सामने घूमने लगता है। जिस मां को चप्पल देखकर पहचानने के बाद वह सड़क पर बिलख उठा था, आज उसी मां के बिना जिंदगी सूनी हो गई है। अंकित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। छोटा भाई शिवम भी मां को याद कर हर दिन रोता है। हाईवे पर इसी तरह भारी वाहन चलते रहे तो लोगों की जान जाती रहेगी। उत्तरी बाईपास से भारी वाहनों को निकालना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed