{"_id":"5c01d570bdec22415e42cf3b","slug":"agra-gwalior-train-breaks-signal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-ग्वालियर शटल ने तोड़ा सिग्नल, भांडई पर दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-ग्वालियर शटल ने तोड़ा सिग्नल, भांडई पर दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा कैंट-ग्वालियर शटल गाड़ी भांडई रेलवे स्टेशन पर रेड सिग्नल ओवरशूट कर गई। ट्रेन के दो घंटे तक स्टेशन पर खड़े होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पायलट व सहायक पायलट भेजकर गाड़ी को ग्वालियर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।
घटना सुबह करीब सात बजे की है। ग्वालियर शटल गाड़ी ने भांडई स्टेशन पर रेड सिग्नल को ओवरशूट किया और इंजन सहित तीन बोगियां आगे निकल गईं। सूचना पर आपरेटिंग विभाग के अधिकारियों और रेलवे के चिकित्सा दल को मौके पर भेजा गया।
टीम ने ट्रेन के लोको पायलट दिनेश शर्मा और सहायक लोको पायलट आरके मीणा को ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों नार्मल पाए गए।
विज्ञापन
उधर, गाड़ी के सुबह नौ बजे तक नहीं चलने पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने भांडई स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पायलटों को भेजा गया।

Trending Videos
इसके बाद गाड़ी को ग्वालियर रवाना किया गया। इस संबंध में आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि भांडई स्टेशन पर ग्वालियर शटल के चालक, परिचालकों ने सिग्नल ओवरशूट किया था। सिग्नल बॉबिंग के कारण इस तरह की गलती हुई। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।