{"_id":"5b954b1d867a55013c43a5cf","slug":"agra-grp-caught-thief-gang-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाली दिल्ली का गैंग पकड़ा, जम्मू से बंगाल तक है कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाली दिल्ली का गैंग पकड़ा, जम्मू से बंगाल तक है कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने गिरफ्तार किए चार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में जीआरपी ने रविवार को दिल्ली से झांसी तक ट्रेनों में यात्रियों का माल उड़ाने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल, नकदी और जेवर बरामद किए हैं। गैंग में पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक के बदमाश हैं। इनका ठिकाना दिल्ली में था।
सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि जीआरपी कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर ललित त्यागी कई दिनों से दिल्ली के एक गैंग की तलाश में लगे हुए थे। यह गैंग आगरा, दिल्ली, मथुरा, ग्वालियर, झांसी रूट की ट्रेनों में यात्रियों का माल उड़ाता था। गिरोह में बदमाश जम्मू और पश्चिम बंगाल तक के थे।
इस कारण इन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा था। टीम ने सूचना पर आगरा कैंट के आउटर से चार बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम वसीम सैफी निवासी मुरादाबाद, साइन शेख निवासी वीरभूमि पश्चिम बंगाल, आकाश निवासी गाजियाबाद और नियाज अहमद निवासी राजौरी पुंछ, जम्मू-कश्मीर बताए।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि यह चारों काफी समय से दिल्ली में रहकर ट्रेनों में घटनाएं करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि वसीम पहले भी ट्रेनों में चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है।