फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra got three more metro trains from Surat will be able to enjoy journey From December

UP: आगरा को सूरत से तीन मेट्रो ट्रेनें और मिलीं, इस महीने में ले सकेंगे सफर का आनंद

Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
सार

आगरा में पहले छह किमी के लिए छह मेट्रो ट्रेनें आनीं हैं। इनमें से पांच आ चुकी है, अब बस एक ट्रेन आना बाकी रह गई है।
 

विज्ञापन
Agra got three more metro trains from Surat will be able to enjoy journey From December
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मेट्रो ट्रेन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गुजरात के सूरत से तीन और मेट्रो ट्रेनें आगरा पहुंच गई। अब इनकी संख्या पांच हो गई है। एक मेट्रो ट्रेन और आना बाकी है। दिसंबर में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

कुछ महीनों का इंतजार 

उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन में इसी साल दिसंबर से यात्री सफर कर सकेंगे। पहले चरण में आगरा पूर्वी से जामा मस्जिद तक 6 किमी की दूरी में ट्रेनें चलेंगी। इसमें तीन ट्रेनें रूट पर आने और तीन ट्रेनें जाने के लिए रहेंगी। इसके लिए पांच ट्रेनें आ चुकी हैं, अगले महीने एक ट्रेन और आएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर दिखे बहन के नहाते हुए फोटो: गुस्से में घर पहुंचा भाई, सच्चाई सुनी तो उड़ गए परिवार वालों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी की सुरंग हुई तैयार 

रूट तैयार करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) गंगा और यमुना सुरंग बना रही हैं। एक किमी की सुरंग लगभग बनकर तैयार हो गई है। आगरा फोर्ट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन की ओर सुरंग बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस पर टीबीएम यमुना खुदाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed