{"_id":"618fdf89e7361641d9348ed7","slug":"agra-girl-death-news-varsha-became-zoya-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में युवती की मौत का मामला: निकाह के बाद जोया बन गई थी वर्षा, मां को दी थी उत्पीड़न की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में युवती की मौत का मामला: निकाह के बाद जोया बन गई थी वर्षा, मां को दी थी उत्पीड़न की जानकारी
Sat, 13 Nov 2021 09:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:23 PM IST
सार
मृतका के भाई का आरोप है कि डेढ़ साल पहले कोर्ट से पत्र आने पर वर्षा के कोर्ट मैरिज की जानकारी हुई थी। मां को बहन ने उत्पीड़न की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
वर्षा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिल्लीपाड़ा में 25 वर्षीय युवती वर्षा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई दुष्यंत के आंसू भी नहीं रुक रहे थे। उसने वर्षा के पति फईम पर आरोप लगाया कि निकाह के बाद बहन का नाम बदलकर जोया कर दिया गया था। फईम और उसके घरवाले उसका आए दिन उत्पीड़न किया करते थे। इससे वो परेशान थी। इस बारे में वर्षा ने एक दिन मां को बताया था। परिवार के लोग उसे घर वापस बुलाना चाहते थे। मगर, उससे पहले उसकी जान ले ली गई। बता दें कि वर्षा ने एक साल पहले ही फईम से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
वर्षा के भाई आजमपाड़ा निवासी दुष्यंत सिंह ने बताया कि पांच साल पहले उनका परिवार कोलिहाई मोहल्ले में रहता था। पिता बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। उनकी करंट लगने से मौत हो गई थी। वह भी बिजली विभाग में काम करता है। उनकी चार बहन हैं। इनमें वर्षा चौथे नंबर की थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन अविवाहित है।
विज्ञापन
वर्षा काफी होनहार थी। उसने शाहगंज के ही एक स्कूल से इंटरमीडिएट किया था। चिल्लीपाड़ा भी पास में ही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने एक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी शुरू कर दी। स्कूल के इंटरमीडिएट करने के दौरान ही फईम ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। बाद में वह आजमपाड़ा में रहने आ गए। फईम ने चोरी छिपे वर्षा से निकाह कर लिया था। इसके बाद अपने घर में ही रह रही थी।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले कोर्ट से एक पत्र आया। इस पर दोनों के निकाह के बारे में पता चला। यह भी पता चला उसका नाम अब जोया है। उन्होंने किसी तरह का विरोध नहीं किया। बस इतना ही कहा कि वो प्याज तक नहीं खाती है। ऐसे में किसी तरह से फईम के साथ रह पाएगी। मगर, वो नहीं मानी। इस पर वर्षा को फईम के घर भेज दिया। वो घर नहीं आती थी। बाजार में मां से मिलती थी। तब उत्पीड़न के बारे में बताती थी। यही कहती थी कि अब वो यहां नहीं रहना चाहती है। इससे पहले ही उसे मार दिया गया। भाई का कहना है कि अब पूरा परिवार न्याय चाहता है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
डर के कारण शव नहीं लाए घर
दुष्यंत ने बताया कि जिस इलाके में उनका परिवार रहता है, वहां भी मिश्रित आबादी रहती है। उनकी एक और छोटी बहन है, जिसकी शादी होना बाकी है। वर्षा का शव घर लाने पर तनाव की आशंका थी। इस पर वो शव को घर नहीं लाए। मां के कहने पर सीधे शमशान घाट लेकर चले गए। उधर, उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स लगाई गई है।
पुलिस ने आरोपी पति से की पूछताछ
पुलिस ने आरोपी पति फईम से पूछताछ की। यह जानने का प्रयास किया कि आखिर क्या हुआ था। मगर, फईम ने ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी। यही कहा कि वर्षा ने फांसी लगाई है। ससुर और देवर ने भी पुलिस को कुछ नहीं बताया।