फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra girl death news: three accused arrested in dowry murder case

आगरा में युवती की मौत का मामला: शाहगंज में पुलिस-पीएसी तैनात, तीन आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 13 Nov 2021 07:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 07:21 PM IST
सार

युवती की मौत के मामले में उसके भाई ने पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें आरोपी पति, ससुर और देवर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
agra girl death news: three accused arrested in dowry murder case
वर्षा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के चिल्लीपाड़ा में शुक्रवार शाम को 25 वर्षीय वर्षा की मौत के बाद बवाल से क्षेत्र में तनाव है। इसको देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। उधर, मृतका के भाई दुष्यंत की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को आरोपी पति फईम, ससुर कय्यूम और देवर नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोपहर में बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। छात्राओं के स्कूल-कालेज के बाहर मनचलों के जमावड़े की शिकायत और भाजयुमो पदाधिकारी की सुरक्षा की मांग की। इस पर एसपी सिटी विकास कुमार ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


आजमपाड़ा की रहने वाली वर्षा ने चिल्ली पाड़ा निवासी फईम से कोर्ट मैरिज की थी। उसकी शादी को एक साल ही हुआ था। शुक्रवार को उसकी मौत की जानकारी पर भाई दुष्यंत पहुंचा था। इसके बाद भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और शैलू पंडित आ गए थे। इसके बाद पथराव और फायरिंग हो गई थी। दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में ये नामजद
बहन की मौत पर भाई दुष्यंत ने थाना शाहगंज में तहरीर दी। इसमें कहा कि वर्षा का उत्पीड़न किया जाता था। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसमें पति फईम, ससुर कय्यूम कुरैशी, देवर नईम, सास और ननद को नामजद किया। 

पुलिस ने देर रात आरोपी पति, सुसर और देवर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं सास और ननद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

तड़के हुआ पोस्टमार्टम, भाई ने दी मुखाग्नि
वर्षा का शव शुक्रवार शाम को ही पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया था। बवाल में पुलिस फंसी रही थी। उधर, रात में ही पुलिस ने पोस्टमार्टम की सभी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर ली। तड़के तकरीबन सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भाई ने बताया कि पुलिस भी उनके साथ ही थी। शव को वह घर नहीं ले गए। वह सीधे ताजगंज स्थित शमशान घाट गए। भाई दुष्यंत ने ही मुखाग्नि दी। 

फंदे पर दम घुटने से हुई मौत
वर्षा का शव फर्श पर पड़ा मिला था, जबकि पंखे पर फंदे का कपड़ा लटका हुआ था। पति सहित अन्य उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कह रहे थे। भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे स दम घुटने के कारण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed