{"_id":"5aab93584f1c1bb7758b5a9e","slug":"agra-get-pf-detail-by-missed-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब इतना आसान होगा PF अकाउंट का बैलेंस जानना, ये है तरीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इतना आसान होगा PF अकाउंट का बैलेंस जानना, ये है तरीका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
EPFO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से भविष्य निधि अवशेष और अंतिम अंशदान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा शुरू की गई है।
यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) सक्रिय कर सदस्य अपने नवीनतम अंशदान की जानकारी फोन नंबर 77382-99899 पर एसएमएस भेज प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आरके पाल ने बताया कि ईपीएफओएचओयूएएन से मैसेज के लिए 77382-99899 पर यह सुविधा दस भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है।

PF
अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त किसी भी भाषा में एसएमएस प्राप्त करने के लिए यूएएन के बाद चुनी भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ने हैं। मैसेज में अगर दिक्कत है तो मिस्ड कॉल करके भी पीएफ अंशदान का ब्यौरा जान सकते हैं।
पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। अगर सदस्य का यूएएन किसी भी बैंक एकाउंट, आधार या पैन कार्ड से सीड है तो वह अपना अंतिम अंशदान या भविष्य निधि आदि शेष की जानकारी ले सकते हैं।
सुविधा को प्राप्त करने के लिए यूनिफाइड पोर्टल पर सदस्य का मोबाइल नंबर पंजीकृत होना चाहिए। दो रिंग के बाद फोन स्वत: बंद हो जाएगा। यह सेवा सदस्यों के लिए नि:शुल्क है। नॉन स्मार्ट फोन यानी साधारण मोबाइल पर भी यह सुविधा उपलब्ध है।