फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra five medical students returns from Ukrain

आगरा: यूक्रेन से अब तक पांच बच्चे सकुशल घर लौटे, 34 छात्र-छात्राओं को वतन वापसी का इंतजार

Tue, 01 Mar 2022 11:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 11:04 AM IST
सार

धमाकों से गूंज रहे यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को लेकर उनके परिजन व्याकुल हैं। आंखों से नींद गायब है। बीते 48 घंटे में पांच छात्र-छात्राएं वापस लौट आए हैं। कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन के रोमानिया बॉर्डर पर फंसे हैं। 

विज्ञापन
agra five medical students returns from Ukrain
श्रेया सिंह, सुरभि, साक्षी, उदिशा गुप्ता और यश आगरा लौटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के बारे में सूचनाएं देने के लिए शासन व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले के 39 छात्र-छात्राओं के वहां होने की जानकारी मिली थी। जिनमें पांच बच्चे सकुशल लौट आए हैं, जबकि 34 अभी फंसे हुए हैं। जिनमें एत्मादपुर के दो, फतेहाबाद के तीन, खेरागढ़ का एक, किरावली का एक, सदर तहसील क्षेत्र के 25 बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन


डीएम के आदेश पर एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे बच्चों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उन्हें बच्चों के घर वापस लौटने का दिलासा दिया है। कंट्रोल रूम के मुताबिक मंडल में सबसे ज्यादा आगरा के 34 छात्र हैं। मथुरा के 18, फिरोजाबाद के 15 और मैनपुरी के 10 छात्र हैं। ये बच्चे यूक्रेन इवोना, टर्नोपल व अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

सेफ हाउस में हैं बच्चे, आप चिंता न करें

यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिलने सोमवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व टीमें उनके घर पहुंचीं। तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी ने बताया कि नैनाना ब्राह्मण निवासी अमन उपाध्याय भी यूक्रेन में फंसे हुए थे। पिता देवेंद्र उपाध्याय ने उन्हें बताया कि बेटे से संपर्क हुआ था। वह रोमानिया बॉर्डर पार कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि अमन सेफ हाउस में पहुंच गया है। जल्द उसे भारत लाया जाएगा। इसके अलावा सेवला जाट व ग्वालियर रोड स्थित अन्य परिजनों से भी अधिकारियों ने मुलाकात की। वहीं एसडीएम निधि डोडवाल भी यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिलीं। उन्हें बच्चों की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया है।

कीव से चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें

जिला आपदा विशेषज्ञ एवं कंट्रोल रूम प्रभारी प्रवीन किशोर ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू में ढील दी गई है। वहां फंसे लोगों के लिए पश्चिमी हिस्से में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिनमें बैठकर छात्र रोमानिया, हंगरी बॉर्डर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए जारी एडवायजरी में कहा कि स्टेशन पर अधिक भीड़ होने के कारण धक्कामुक्की हो सकती है। ऐसे में भारतीय छात्र संयम से काम लें।

ये छात्र आए वापस

  • साक्षी सिकरवार पुत्र कृष्णवीर सिंह निवासी राहुल विहार, दयालबाग
  • उदिशा गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता निवासी नगला पदी, दयालबाग
  • यश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ट्रांस यमुना कॉलौनी, रामबाग
  • सुरभि सिंह पुत्री कृष्णकृपाल निवासी लाजपत कुंज, खंदारी
  • श्रेया सिंह पुत्री लोकेंद्र सिंह निवासी ग्रीन अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम

यूक्रेन में फंसे आगरा के छात्र 

  • विवेक पुत्र विनोद चौधरी निवासी वायु विहार
  • विपिन राजपूत पुत्र वीरी सिंह निवासी कल्यानपुरा, धनौली
  • विजय चौहान पुत्र भीमसेन चौहान निवासी रश्मि विहार, शमसाबाद रोड
  • सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी विझामई, फतेहाबाद रोड
  • सुदीक्षा सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी पंचशील कॉलोनी, देवरैठा
  • शोएब खान पुत्र नईम खान निवासी रुई की मंडी, शाहगंज
  • ऋषभ यादव पुत्र राज सिंह यादव, नेहरू एंकलेव, शमसाबाद रोड
  • राशि गुप्ता पुत्री राजीव गुप्ता निवासी बांके बिहारी धाम, मारुति एस्टेट
  • रजत सिनसिनवार पुत्र डॉ. गुलाब सिंह निवासी पुष्पांजलि नगर, अलबतिया
  • राहुल कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी नगला जस्सा, देवरी रोड
  • मानवेंद्र सिंह सोलंकी पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी नगला गुजरा, मिढाकुर
  • कृष्ण भास्कर दीक्षित पुत्र संजय दीक्षित निवासी दयाल नगर, शाहगंज
  • कशिश पचौरी पुत्री प्रदीप पचौरी निवासी आनंद विहार, शमसाबाद रोड
  • हार्दिक  कुमार पुत्र धर्र्मेंद्र कुमार निवासी विमल विहार, सिकंदरा
  • देवेंद्र सिंह राना निवासी बमरौली कटारा
  • भाव्या चौहान पुत्री डॉ. डीएस चौहान निवासी निखिल गार्डन, शमसाबाद रोड
  • आयुषी सिंह, निवासी सदर तहसील क्षेत्र
  • अनुष्का पुत्री धर्मेंद्र मिश्रा निवासी गनपति रेजीडेंसी, सिकंदरा
  • अनुपम चौधरी पुत्र महराज सिंह निवासी शक्ति नगर कॉलोनी, ग्वालियर रोड
  • अंजली पचौरी पुत्री ब्रज गोपाल निवासी शास्त्रीपुरम, सिकंदरा
  • अमन उपाध्याय पुत्र देवेंद्र उपाध्याय निवासी नैनाना ब्राह्मण
  • आदित्य जादौन पुत्र डॉ. जयवीर सिंह निवासी मित्रपुरम, शमसाबाद रोड
  • आदित्य बघेल पुत्र धमेंद्र बघेल निवासी ईदगाह कॉलोनी
  • अदिति सिंह पुत्री ममता सिंह निवासी केके नगर, सिकंदरा
  • अभिषेक सिंह पुत्र निरपत सिंह निवासी सेवला जाट, ग्वालियर रोड
  • काजल चाहर पुत्री ब्रज किशोर चाहर निवासी किरावली
  • हरिओम कुशवाह पुत्र श्रीनिवास निवासी रामपुरा, लादूखेड़ा
  • राहुल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बीकापुर, इरादतनगर
  • बीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी थारविस्वा, फतेहाबाद
  • अनंत सिकरवार पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी रंजीतपुरा, फतेहाबाद
  • विपुल गौतम पुत्र अरविंद कुमार निवासी विकास नगर, एत्माद्दौला
  • अयान उस्मानी पुत्र नुरुद्दीन उस्मानी निवासी सीता नगर, रामबाग
  • आयुष सिंह भदौरिया पुत्र विजय पाल सिंह निवासी कोरथ, बाह
  • अरविंद परमार पुत्र ब्रजमोहन परमार निवासी पिढोरा, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed