फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra farmers will protest against farm laws on six February

Farmers Protest: किसानों का एलान- छह फरवरी को आगरा-मथुरा हाईवे तीन घंटे के लिए करेंगे जाम

Fri, 05 Feb 2021 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Feb 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Agra farmers will protest against farm laws on six February
पंचायत में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

छह फरवरी को आगरा-मथुरा हाईवे को दोपहर में तीन घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इसके बाद विधायकों के आवासों पर तालाबंदी की जाएगी। ये निर्णय किसानों की गांव बाद में आयोजित पंचायत में लिए गए। बरौली अहीर ब्लॉक के गांव बाद स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग बुलंद की गई। किसान नेताओं ने कहा कि कानून वापस होने तक पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि किसानों की बात नहीं मानी गई तो जिले के सभी नौ विधायकों का घेराव किया जाएगा और उनके आवास पर तालाबंदी की जाएगी। छह फरवरी को आगरा-मथुरा हाईवे तीन घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। कानून वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा, भले ही जेल जाना पड़े। 
विज्ञापन


सौरभ चौधरी ने कहा कि सरकार दिल्ली में कटीले तार लगाकर किसानों को रोक नहीं सकती है। उन्होंने सांसदों से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को वह संसद में रखें। इस दौरान शुक्रवार को मिढ़ाकुर में प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, सोमवीर यादव और लाखन सिंह त्यागी ने आदि मौजूद रहे। पंचायत में बलवीर, किशन सिंह चौहान, दुर्गा प्रसाद, रविंद्र सिंह, सोमवीर, मुकेश पाठक, सुरेंद्र पूनिया, रमजान अब्बास, महेश कुमार, लाखन सिंह, राजवीर सिंह, बनी सिंह पहलवान, अवधेश सोलंकी, मेहताब सिंह चौहान, रविंद्र सिंह, थान सिंह मास्टर की मौजूदगी रही।

'दिल्ली से जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा'
पंचायत में किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि दिल्ली में आंदोलित किसान नेताओं का जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। चाहे वह रोड जाम करने का आदेश हो या फिर जेल भरने का। किसान किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। आंदोलित किसानों का समर्थन करने पर आगरा के किसानों को 20-20 लाख रुपये के नोटिस दिए जा रहे हैं। 

उन्हें घर में कैद किया जा रहा है। जबकि, इनर रिंग रोड घोटाले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं हो रही है। पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि दो दिन में यदि किसानों को भेजे गए नोटिस वापस नहीं लिए गए तो सड़कों पर आंदोलन होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed