{"_id":"5a795fc54f1c1b88268b8c45","slug":"agra-farmer-suicide-due-to-loss-and-debt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः घाटे और कर्ज से परेशान किसान ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः घाटे और कर्ज से परेशान किसान ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के अछनेरा के गांव महुअर के आलू किसान शिवशंकर ( 50) ने मंगलवार सुबह अपने खेत में आत्महत्या कर ली। किसान का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला।
परिवारीजनों का कहना है कि उन पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। तीन साल से आलू में लगातार घाटा होने के चलते वह बुरी तरह टूट गए थे। उनके पास दस बिस्सा जमीन थी, यह भी गिरवी रखी जा चुकी थी। हताशा में कुछ दिन से गुमसुम रहते थे।
शिव शंकर सुबह खेत में गए थे। थोड़ी देर बाद ही उनका भाई जसवंत पहुंचा। वहां शिवशंकर का शव पेड़ पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग आ गए। परिवार में कोहराम मच गया।

जसवंत ने बताया कि शिवशंकर पास के गांव नगला बुद्धा में रिश्तेदार की जमीन बंटाई (भेज) पर लेकर आलू की खेती कर रहा था। हर साल सोचता था कि आलू का दाम बढ़ेगा, लेकिन मायूसी ही मिलती थी।
इस बार तो आलू मिट्टी के मोल बिका। इस कारण वह बुरी तरह से टूट गए थे। कर्ज देने वाले तगादा कर रहे थे। घटना का पता चलने पर नायब तहसीलदार और लेखपाल भी पहुंच गए।
एसडीएम अजीत कुमार सिंह का कहना है कि खुदकुशी करने वाले किसान शिव शंकर के परिजवारीजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए भी लिखा गया है।