फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra family trapped in African country Cameroon, released video and sought help from government

UP: अफ्रीकी देश कैमरून में फंसा आगरा का परिवार...जब्त किया पासपोर्ट और वीजा, वीडियो जारी कर सरकार से मांगी मदद

Thu, 20 Nov 2025 09:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 09:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा का एक परिवार अफ्रीकी देश कैमरून में फंस गया है। परिवार ने वीडियो जारी किया है। इसमें बताया है कि उनका पासपोर्ट छीन लिया है। लगातार उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Agra family trapped in African country Cameroon, released video and sought help from government
मदद की गुहार लगाता परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिम-मध्य अफ्रीकी देश कैमरून में दयालबाग निवासी एक परिवार फंस गया है। परिवार ने वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है। पीड़ित युवक सदगुरु टूर एंड ट्रैवल्स सर्विसेज कंपनी में नौकरी कर रहा था। दावा किया है कि कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद उसे भारत नहीं लौटने दिया जा रहा है। उससे पासपोर्ट और वीजा छीन लिया गया है। वहां की पुलिस उन्हें उनके साथ ही एक साल पहले हुई लूट के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


वीडियो में युवक ने खुद का नाम धीरज जैन बताया। वह कह रहे हैं कि उनका परिवार दयालबाग में रहता है। वह पुणे की कंपनी में अकाउंट एंड फाइनेंस मैनेजर के पद पर अफ्रीकी देश कैमरून के डुआला में तैनात थे। साथ में उनकी पत्नी सुप्रिया जैन व डेढ़ वर्षीय बेटी राघवी भी है। धीरज के मुताबिक सात सितंबर 2024 को कंपनी के 25 लाख रुपये लेकर कार से ड्राइवर के साथ ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में उनसे लूट हो गई। उस समय उनके साथ ड्राइवर ने भी कैश लूट का बयान लोकल पुलिस के पास दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद नवंबर 2024 में दो महीने के लिए छुट्टी लेकर आगरा आ गए थे। वह फिर से जनवरी 2025 में कंपनी के ऑफिस पहुंचे। कंपनी का कांट्रैक्ट खत्म हो गया तो वह घर लौटना चाह रहे थे। वर्ष 2024 में हुई लूट की घटना के समय साथ रहे ड्राइवर ने बयान बदल दिया। उसने लूट का आरोप उन्हीं पर लगा दिया। कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी से निकालने के साथ ही उनका पासपोर्ट और वीजा छीन लिया है। अधिकारी लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का कहना है कि वह परिवार सहित बुरी तरह फंस गए हैं। पासपोर्ट और वीजा न होने के कारण लौट नहीं पा रहे हैं। बेरोजगार होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कंपनी के अधिकारी मकान मालिक पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। कंपनी के अधिकारी उनके परिवार के साथ कुछ भी करा सकते हैं। उनके परिवार को खतरा है। 


एडिशनल डीसीपी आदित्य ने कहा कि वायरल वीडियो से जानकारी मिली है, जिसमें युवक आगरा का होने का दावा कर रहा है। परिवार का कोई व्यक्ति अभी सामने नहीं आया है। जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed