{"_id":"5759cbf84f1c1b1f349c6253","slug":"agra-etawah-highway-will-be-six-lane-with-rs-1-600-crore-cast","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 करोड़ में सिक्स लेन बनेगा आगरा-इटावा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 करोड़ में सिक्स लेन बनेगा आगरा-इटावा हाईवे
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद में बनेगा नया बाईपास, शिकोहाबाद में तीन ओवर ब्रिज
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने आगरा-इटावा हाईवे को सिक्स लेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। 124.5 किलोमीटर लंबाई में बनने जा रही सिक्स लेनिंग पर करीब 1664 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें सुरक्षा मानकों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि हाईवे अथारिटी आगरा में तीन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। आगरा-अलीगढ़ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य 2014 में पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे नंबर दो से जयपुर और ग्वालियर हाईवे को जोड़ने वाले दक्षिणी बाईपास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि जुलाई में कार्य को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 32 किलोमीटर इस हाईवे पर चार आरओबी, पांच फ्लाई ओवर बनाए गए हैं। छोटे लिंक रोडों को जोड़ने के लिए अंडरपास दिए गए हैं। भांडई आरओबी पर कार्य चल रहा है।
एसबी सिंह ने बताया कि आगरा-इटावा हाइवे को सिक्स बनाने के लिए महाराष्ट्र की कंपनी डब्लूआईआरडी से करार हुआ है। छह लेने के हाईवे से फीरोजाबाद में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। यहां 20.5 किलोमीटर नया बाईपास बनाया जा रहा है जो राजा का ताल से उत्तर दिशा में होते हुए मक्खनपुर तक जाएगा। शिकोहाबाद में तीन फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जवाहर पुल के पास बनेगा एक और पुल
शहर में यमुना नदी पर एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक एसबी सिंह के मुताबिक रामबाग पर जवाहर पुल के बीच में खाली स्थान पर चार लेन का पुल बनाया जाएगा। इससे जवाहर पुल पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। साथ उसका लोड भी कम हो जाएगा।
टीपी नगर में सड़कों के ऊंचे-नीचे होने से होगा जलभराव
ट्रांसपोर्ट नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों में डेढ़ फुट ऊंची दो सड़कें ही बनवाई जा रही हैं। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि इससे बरसात में पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में जलभराव होगा, क्योंकि अन्य सड़कों की ऊंचाई कम है। जल निकासी का प्रबंध भी ठीक नहीं है। ट्रांसपोर्ट चेंबर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सुखदेव कालरा, अशोक बंसल, मुकेश प्रधान आदि ने कहा है कि तीन करोड़ की धनराशि से नाला निर्माण के साथ ही दो सड़कें ही बनाई जानी हैं, ऐसे में अन्य सड़कों पर जलभराव होगा। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था समुचित ढंग से कराए जाने की मांग की है।