{"_id":"6aec128f655578086a0f9432","slug":"agra-eidgah-station-diwali-chhath-special-trains-to-bihar-gujarat-rajasthan-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली-छठ: आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान का सफर होगा आसान, ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली-छठ: आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान का सफर होगा आसान, ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Thu, 05 Nov 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
दिवाली और छठ पर्व पर आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अहमदाबाद-राजगीर और राजकोट-बरौनी के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर होगा। इन ट्रेनों से यात्री पटना, राजगीर, बरौनी, अहमदाबाद, जयपुर और अजमेर समेत कई शहरों तक सफर कर सकेंगे। नवंबर में निर्धारित तिथियों पर चलने वाली इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और ठहराव का समय जानें।
विज्ञापन
आगरा ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के यात्रियों को दिवाली और छठ पर्व पर बिहार, गुजरात और राजस्थान की यात्रा के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। अहमदाबाद-राजगीर और राजकोट-बरौनी के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथियों पर चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को पटना, राजगीर, अहमदाबाद, जयपुर, अजमेर और बरौनी सहित कई शहरों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09441 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल 4 और 11 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 1:57 बजे पहुंचेगी और 2:02 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09442 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 6 और 13 नवंबर को चलेगी। यह शनिवार सुबह 4:48 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 4:53 बजे रवाना होगी। इसमें 21 कोच होंगे।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल 5, 12, 19 और 26 नवंबर को राजकोट से चलेगी। यह शुक्रवार सुबह 11:40 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 7, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। यह रविवार शाम 4:50 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी। इसमें 22 कोच होंगे। इन ट्रेनों से आगरा के यात्री बयाना, कोटा, रतलाम, जयपुर, अजमेर, प्रयागराज, पटना, छपरा, हाजीपुर और बरौनी तक यात्रा कर सकेंगे।