{"_id":"5ac37c294f1c1bd1618b553d","slug":"agra-early-report-of-violence-came-in-front","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक रिपोर्ट में हिंसा के पीछे की ये वजह आई सामने, यूपी सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक रिपोर्ट में हिंसा के पीछे की ये वजह आई सामने, यूपी सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
पुनीत शर्मा अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ हो रहे हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए नौजवानों को भड़काया गया था। कुछ जिलों में आगजनी के लिए युवकों के हाथ में पेट्रोल और मिट्टी के तेल के डिब्बे थमा दिए गए थे।
हिंसा वाले जनपदों से जो प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को मिली है उसके मुताबिक विरोध प्रदर्शन की आड़ में प्रदेश में बड़े पैमाने पर हिंसा की प्लानिंग की गई थी।
यूपी सरकार ने सरकार ने सोमवार को ही प्रभावित जनपदों से उपद्रव की रिपोर्ट ली थी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जो प्रारंभिक रिपोर्ट आई उसमें बताया गया कि नौजवानों को भड़काकर हिंसा कराई गई है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ शरारती तत्व भी इस आंदोलन में शामिल हो गए थे। इन लोगों ने ही माहौल बिगाड़ा है। तोड़फोड़ और आगजनी की है। इन सभी जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी जांच कराई जाए।
हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाए। कई जगह साफ भी हो गया है कि माहौल बिगाड़ने में बसपा और सपा ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। जिन जनपदों में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है उससे भी इसका खुलासा हो गया है।
हिंसा वाले जनपदों में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। रेलवे, रोडवेज को सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। बसों को जलाया गया है। ट्रेनों के न चलने से रिजर्वेशन केंसिल हो गए हैं।
पुलिस चौकी को भी फूंका गया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हफ्ते भर में नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।