फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra drains are littered with dirt In reality

Agra: कागजों पर साफ, हकीकत में गंदगी से अटे हैं शहर के नाले 

Tue, 28 Jun 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 04:06 PM IST
सार

नाला सफाई को लेकर नगर निगम की बेपरवाही जनता के लिए बारिश में मुसीबत बन सकती है। बड़े नालों की एक बार सफाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में नाले गंदगी और कूड़े से अटे पड़े हैं।

विज्ञापन
Agra drains are littered with dirt In reality
गंदगी से अटा हुआ नाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के 381 नालों की तलीझाड़ सफाई कराने का काम 15 जून तक पूरा होना था। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 100 फीसदी नालों को 22 जून तक साफ करने के दावे किए है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी शहर में कई नाले ऐसे हैं, जिनमें कचरे के ढेर और सिल्ट जमा है। इन नालों में सिल्ट जमा होने से घास उग आई है। दहतोरा क्षेत्र में हेमा पेट्रोल पंप तिराहे से पश्चिमपुरी रोड के दोनों ओर के 1.50 किमी दूरी तक के नालों में घास और कचरा भरा हुआ है। कागजों में इन दोनों नालों की तलीझाड़ सफाई की रिपोर्ट नगर निगम में पेश की गई है। 

विज्ञापन

दिल्ली गेट से आगे नाले की सफाई नहीं

दहतोरा-पश्चिमपुरी के साथ अवधपुरी, अलबतिया रोड, दिल्ली गेट से आगे के नाले को साफ नहीं किया गया। लोहामंडी के पार्षद शरद चौहान के मुताबिक मदिया कटरा से कैलाशपुरी के बीच नाले साफ करने का तब तक कोई फायदा नहीं, जब तक सॉलिटेयर होटल से मदिया कटरा रेलवे लाइन के बीच नाला साफ नहीं होता। इस नाले पर अवैध निर्माण हैं और मशीन के पहुंचने तक की जगह अवैध निर्माण करने वालों ने नहीं छोड़ी। कई इमारतें नाले के ऊपर ही बनी हैं। एक साल पहले किए गए सर्वे में 38 अवैध निर्माण इस नाले पर बने थे, जिस कारण सफाई नहीं हुई। इसी वजह से मदिया कटरा से कैलाशपुरी के बीच सड़क पर दो फुट तक जलभराव होता है। 

विज्ञापन

 

कलाकुंज में आधी सड़क पर डाली सिल्ट

नगर निगम के अधिकारियों ने 15 जून तक शहर के सभी नालों की तलीझाड़ साफ करने के दावे किए। अपर नगर आयुक्त ने सख्ती की तो एक सप्ताह का समय और मांगा। अब 27 जून तक भी शहर के नाले साफ करने का सिलसिला जारी है, जिन्हें तलीझाड़ साफ करने का दावा पूर्व में किया जा चुका है। कलाकुंज, मारुति एस्टेट और सुभाष नगर में नगर निगम की टीम ने शनिवार से नाले की सफाई शुरू की है, जिसकी सिल्ट निकालकर आधी सड़क पर डाल दी। क्षेत्रीय निवासी योगेंद्र कुमार और विनीत ने बताया कि मारुति एस्टेट से अलबतिया लिंक रोड पर जैन मंदिर के सामने ही सिल्ट पड़ी हुई है, जो बारिश में फिर से नाले में वापस जाने की आशंका है। बारिश हुई तो सिल्ट के कारण इस रोड से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिकायत आने पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने मुझे 100 फीसदी नाले साफ होने की रिपोर्ट सौंपी है। अब अगर कहीं से नालों की सफाई न होने की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानसून में जलभराव न होने देने के लिए हमने चेतावनी दी है। - निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed