फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra dominates Civil Services Athletics Championship

Agra News: सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा

Fri, 19 Dec 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Agra dominates Civil Services Athletics Championship
आगरा। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की 36 सदस्यीय टीम में 6 खिलाड़ी आगरा के रहे। उन्होंने अपने-अपने खेल स्पर्धाओं में चुनौती पेश की।
विज्ञापन

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के डॉ. हिमालय सिंह ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) और चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इसी संस्थान के देवेंद्र सिंह ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में अपनी गति का प्रदर्शन किया। कुसुम सिंह ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में चुनौती पेश की।
विज्ञापन

न्याय विभाग से एडीजे महेश चंद्र वर्मा ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। ग्राम विकास विभाग, किरावली के सुरेश बाबू गौतम ने लंबी कूद में प्रतिभाग किया। आबकारी विभाग के प्रेम प्रकाश ने लंबी कूद और शॉटपुट स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्तर की चैंपियनशिप में आगरा के इन अधिकारी खिलाड़ियों की भागीदारी को खेल प्रेमियों और प्रशासनिक हलकों में खासा सराहा गया। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं बल्कि कार्यक्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed