फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra doctor kidnapping case: two accused arrested in Dholpur

आगरा डॉक्टर अपहरण कांड: दो आरोपी धौलपुर में गिरफ्तार, दोनों पर 25-25 हजार का था इनाम

Sun, 25 Jul 2021 09:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 09:49 PM IST
सार

अपहरण कांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदन सिंह के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद दोनों आरोपी बीहड़ में भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Agra doctor kidnapping case: two accused arrested in Dholpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अपहरण में शामिल बदमाश बदन सिंह के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके दो साथी रामकेश और भोला रविवार को धैलपुर में गिरफ्तार हो गए। उन्हें पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा। उन पर आगरा में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आगरा पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिल गई है।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। पुलिस ने 31 घंटे बाद धौलपुर के बीहड़ से डॉक्टर को मुक्त करा लिया था। दो आरोपी पवन और मंगला उर्फ संध्या पकड़े थे। उनको जेल भेजा गया था। अपहरण दस्यु केशव गुर्जर के साथी बदन सिंह ने किया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए थे दो बदमाश 
पिछले दिनों जगनेर में पुलिस ने बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय उर्फ चंकी को घेर लिया था। दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मुठभेड़ में बदन सिंह के मारे जाने के बाद गैंग में खलबली मची हुई थी। उसके साथी भोला ठाकुर ने थाना एत्माद्दौला में समर्पण किया था। पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धौलपुर पुलिस ने देहोली थाना क्षेत्र से निबोहरा के कछपुरा निवासी भोला और कोतवाली थाना क्षेत्र से मिठावली निवासी राकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचे बरामद किए। रविवार को थाना एत्माददौला पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। 

एसएसपी मुनिराज जी. ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों आरोपी अपहरण में शामिल रहे थे। इनके अलावा धर्मेंद्र, गिर्राज, दशरथ और तरुण शर्मा फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि भोला और रामकेश की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। अब पुलिस दोनों को बी वारंट पर लेकर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed