{"_id":"60f07c8450b9fa10404d48a2","slug":"agra-doctor-kidnaped-30-police-officers-in-rescue-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा चिकित्सक अपहरण प्रकरण: 30 जांबाजों ने 24 घंटे में सुनाई 'अच्छी खबर', परिवार में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा चिकित्सक अपहरण प्रकरण: 30 जांबाजों ने 24 घंटे में सुनाई 'अच्छी खबर', परिवार में खुशी का माहौल
Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
सार
एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नवीन अरोरा ने टीमों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही एसएसपी मुनिराज जी ने निर्देशित किया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम धौलपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
टीम के साथ आगरा के पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता को बदमाश चार घंटे में ही शहर की सीमा से बाहर धौलपुर ले गए थे। उनको बीहड़ में रखा गया था। उनकी बरामदगी आसान नहीं थी। मगर, पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाई। आगरा पुलिस के साथ ही धौलपुर पुलिस के 30 जांबाज लगे थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने काम किया।
विज्ञापन
डॉक्टर के अपहरण के बाद पूरे शहर में खलबली मच गई थी। पुलिस को सूचना रात में एक से दो के बीच लगी थी। उनकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने तत्परता से काम शुरू कर दिया। क्राइम ब्रांच, सर्विलास टीम, एसओजी को लगाया गया। पांच टीमें बनाई गईं। एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नवीन अरोरा ने टीमों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही एसएसपी मुनिराज जी ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम धौलपुर पहुंची थी। यहां से स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। 15 पुलिसकर्मी यहां के भी शामिल हो गए। चंबल नदी पैदल पार करने के बाद बीहड़ में टीम ने कैंप लगाया था। गांव बमरौली में पकड़ को रखा गया था। यह बात साफ होने के बाद पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी कि डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लें। इसलिए रात में जाने का फैसला लिया गया। दिन में डॉक्टर को बीहड़ में रखा गया था। रात में बदमाश उन्हें ऊपर खेतों में ले आए थे। पुलिस टीम ने खेतों में घेराबंदी करके अंदर प्रवेश किया। इसके बाद पुलिस को चबूतरे पर बैठे डाक्टर मिल गए। उन्हें देखकर पुलिस ने घेर लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम में एसपी सिटी के अलावा थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार, सर्विलांस प्रभारी नरेंद्र कुमार, एसआई कुलदीप दीक्षित सहित अन्य शामिल थे। वहीं एडीजी रात तक केस की अपडेट ले रहे थे। आईजी और एसएसपी भी टीम का मार्गदर्शन कर रहे थे। यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति