फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM Seeks Explanation Over Poor Performance in Janani Suraksha and Family ID

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: जननी सुरक्षा और फैमिली आईडी में खराब प्रदर्शन, डीएम मनीष बंसल ने अफसरों से मांगा जवाब

Sat, 17 Oct 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

आगरा में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना और फैमिली आईडी निर्माण में सी श्रेणी मिलने पर डीएम मनीष बंसल ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में D श्रेणी मिलने पर भी नाराजगी जताई।
 

विज्ञापन
Agra DM Seeks Explanation Over Poor Performance in Janani Suraksha and Family ID
बैठक लेते डीएम मनीष बंसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल के कड़े तेवर देखने को मिले। जननी सुरक्षा योजना और फैमिली आईडी निर्माण में ''सी'' श्रेणी मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया और विकास योजनाओं में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की कड़ी चेतावनी दी। विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध और शत-प्रतिशत रूप से पूरे किए जाएंगे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने सभी पंचायत सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर फैमिली आईडी निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज में ''डी'' श्रेणी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों द्वारा तकनीकी त्रुटि से डेटा गलत प्रदर्शित होने की बात कहे जाने पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को शासन स्तर पर संपर्क कर तुरंत डेटा संशोधन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि 670 के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 368 विवाह संपन्न हो चुके हैं। 26 अक्तूबर को बाह में 120 तथा 28 अक्तूबर को नगर निगम क्षेत्र में लगभग 170 सत्यापित जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर शासन को नया मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग की सड़कों, पशुपालन, पंचायती राज, शिक्षा, एमएसएमई और आईसीडीएस विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सीडीओ अमित कुमार, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी खगेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed