फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra division registered a 10-0 victory in the junior girls football competition

Agra News: जूनियर बालिका फुटबाॅल प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने 10-0 से दर्ज की जीत

Sat, 27 Sep 2025 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Agra division registered a 10-0 victory in the junior girls football competition
आगरा। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबाॅल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जा रही है। शुक्रवार को आगरा मंडल और अयोध्या मंडल के मध्य मैच में आगरा मंडल ने 10-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों में कुल 288 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को पहला मैच अलीगढ़ मंडल और कानपुर मंडल के मध्य खेला गया। अलीगढ़ मंडल की टीम 6-1 विजेता बनी। अलीगढ़ मंडल से डोली ने 4 सर्वाधिक गोल किए।
विज्ञापन

दूसरा मैच वाराणसी मंडल और प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। वाराणसी मंडल की टीम 5-1 से विजयी रही। वाराणसी मंडल से अंजली पटेल ने 2 गोल, कोमल, मानसी सोनकर, श्रद्धा ने 1-1 गोल किए। तीसरा मैच आगरा मंडल और अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा मंडल की टीम 10-0 से विजेता बनी। आगरा मंडल से काजल ने 3 गोल, दिव्या, शबाना, रेविका ने 2-2 गोल व मुस्कान ने 1 गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच गोरखपुर मंडल और आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। आजमगढ़ मंडल 3-1 से विजेता रहा। आजमगढ़ मंडल से किरन, गीता, सविता ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को विजयी बनाया।

शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मंडल और अलीगढ़ मंडल एवं रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच आजमगढ़ मंडल और आगरा मंडल के मध्य खेला जाएगा।
निर्णायकों की भूमिका दीपेंद्र यादव, देवूजीत सिंह, रेनू कम्बोज, सपना झा, राजकुमारी दिवाकर ने निभाई। इस दौरान मैच कमिश्नर अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिल्लू चौहान, दलवीर सिंह, पवन सिंह जादौन, मनोहर सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed