{"_id":"60d17a0c8ebc3e343612ad01","slug":"agra-district-hospital-investigation-doctors-came-late-patiensts-wait","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: जिला अस्पताल आगरा की चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल, मरीज करते रहे इंतजार, एक घंटे देर से आए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ताल: जिला अस्पताल आगरा की चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल, मरीज करते रहे इंतजार, एक घंटे देर से आए डॉक्टर
Tue, 22 Jun 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:20 AM IST
सार
जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ से दो बजे का है। एसएन कॉलेज में सामान्य ओपीडी बंद होने से यहां मरीज ज्यादा आ रहे हैं, औसतन रोजाना एक हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा में चिकित्सकाे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल हैं। सोमवार को ओपीडी में चिकित्सक करीब एक घंटे देर से पहुंचे। इनके इंतजार में मरीज कक्ष के बाहर बैठे हुए मिले। मरीजों से पूछताछ में पता चला कि चिकित्सक अकसर ओपीडी में देर से बैठते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ से दो बजे का है। एसएन कॉलेज में सामान्य ओपीडी बंद होने से यहां मरीज ज्यादा आ रहे हैं, औसतन रोजाना एक हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है। भीड़ और गर्मी से बचने के लिए मरीजों ने सुबह आठ बजे से पहले ही अस्पताल पहुंचकर पर्चा बनवा लिया। सोमवार को सुबह नौ बजे तक हड्डी, नेत्र रोग और आयुष विभाग के चिकित्सक ओपीडी में नहीं आए। कक्ष के बाहर मरीज चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दिए जाएंगे नोटिस
अधिकांश चिकित्सक तय समय पर आ रहे हैं, कुछ चिकित्सकों की इमरजेंसी में भी ड्यूटी लगाई है, ओपीडी में जो देर से आ रहे हैं, उनको नोटिस देकर समय पर आने की चेतावनी दी जाएगी। - डॉ. एके अग्रवाल, एसआईसी जिला अस्पताल
विज्ञापन
पौन घंटे किया इंतजार
- भीड़ से बचने के लिए अस्पताल में सवा आठ बजे आ गई थी। आंख दिखानी थी, पर्चा बनवाने के बाद आंखों वाले डॉक्टर के पास गई तो यहां कोई नहीं बैठा था, नौ बजे तक इंतजार करती रही। - पुष्पा देवी, रामबाग
नौ बजे तक किया इंतजार
हड्डी वाले डॉक्टर को दिखाना था, पर्चा बनवाने के बाद आया, लेकिन यहां कोई नहीं था, पास में कर्मचारी से पूछने पर कहा कि इंतजार कर लो, डॉक्टर नौ बजे के करीब आएंगे। - मोहन लाल, बिचपुरी
ये भी पढ़ें:
ताज के साए में खिलाड़ी: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने देखा ताजमहल, खूबसूरती की हुईं 'मुरीद'
आगरा: घनी बस्ती में घुसा तेंदुआ, किशोर पर किया हमला, दहशत में आए लोग