{"_id":"699e66fcabea9a0cf908eb7f","slug":"agra-district-coordinator-cremated-in-ambala-after-body-found-on-railway-track-family-alleges-murder-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेठ ने की हत्या, बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक की मां का आरोप; रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेठ ने की हत्या, बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक की मां का आरोप; रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिली थी लाश
Wed, 25 Feb 2026 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:35 AM IST
सार
आकर्ष अग्रवाल का शव अंबाला में रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के गांधीनगर निवासी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक (एमडीएम) के पद पर तैनात आकर्ष अग्रवाल का परिजनों ने मंगलवार देर शाम अंबाला में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की मां ने अपने जेठ मनोज अग्रवाल पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
गांधी नगर निवासी आकर्ष अग्रवाल अपने बीमार पिता की 20 फरवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी करवाने के बाद दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। सोमवार को उनका मोबाइल ऑन हुआ तो परिजन ने उस पर कॉल की। कॉल अंबाला जीआरपी के पुलिसकर्मी ने उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्ष का शव 22 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने की जानकारी दी। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सोमवार रात मां शशि अग्रवाल ,बहन शिवाली पुलिस और एक रिश्तेदार के साथ अंबाला रवाना हुए थे। मंगलवार को जीआरपी अंबाला ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। शव के तीन टुकड़े हो गए थे। इतनी दूर शव लाना मुश्किल था, इसलिए परिवार ने वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता की तबीयत बिगड़ी, फिर अस्पताल में भर्ती
आकर्ष के पिता तबीयत फिर बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां शशि अग्रवाल ने बताया कि वापस आकर वह कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलेंगी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आकर्ष के पिता तबीयत फिर बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां शशि अग्रवाल ने बताया कि वापस आकर वह कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलेंगी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।