फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra, Dipty maked world record

आगरा की दीप्ति ने बनाया विश्व रिकार्ड

Sat, 20 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Agra, Dipty maked world record
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा की दीप्ति शर्मा ने विश्व रिकार्ड कायम किया है। एक वन-डे मैच में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों की सूची में वह पहले स्थान पर काबिज हो गई हैं। शुक्रवार को रांची में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वन-डे में दीप्ति ने 9.2 ओवर में 20 रन देकर छह विकेट प्राप्त किया। एक मेडन ओवर भी फेंका।
विज्ञापन

दीप्ति ने तीन मैचों की शृंखला में 12 विकेट प्राप्त किए। पहले में दो, दूसरे में चार और तीसरे मैच में उन्होंने छह विकेट लिए। दीप्ति से पहले एक वन-डे मैच में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज की खिलाड़ी एससी सेलमैन के नाम था। उन्होंने शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए थे। नौवें स्थान पर आगरा की पूनम यादव हैं, जो कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। दीप्ति और पूनम का चयन टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। 15 मार्च से श्रीलंका में वर्ल्डकप खेला जाएगा।
विज्ञापन

   दीप्ति का परिवार अवधपुरी, शाहगंज में रहता है। उनके पिता एसबी शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और मां सुशीला शर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दीप्ति सात भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनके भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति नौ साल की उम्र में पहली बार मैदान पर गई थी। वह एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाते थे, एक दिन दीप्ति भी उनके साथ गई, उसको थ्रो करते हेमलता काला (भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता) ने देखा और कहा कि वह अच्छी खिलाड़ी बन सकती है। इसके बाद सुमित दीप्ति को प्रैक्टिस के लिए ले जाने लगे। आज दीप्ति उस मुकाम पर है, जो उनका सपना था। सुमित खुद भी राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दीप्ति ने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 2014 में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला।
- वह यूपी की सीनियर टीम की सदस्य हैं और अंडर 19 यूपी टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed