फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Development Authority removed the encroachment on the road by bulldozer

आगरा: 20 साल से 30 मीटर सड़क पर कर रखा था कब्जा, एडीए ने बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 22 Apr 2022 11:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण पर बुलडोजर से कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एडीए की टीम ने 30 मीटर चौड़ी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Agra Development Authority removed the encroachment on the road by bulldozer
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम योजना के ब्लॉक डी में आगरा विकास प्राधिकरण ने 20 साल से घेरी गई 30 मीटर चौड़ी सड़क को खाली कराया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर ले जाकर आईटी पार्क के सामने 150 मीटर लंबाई में किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


अवैध कब्जों पर चल रहे एडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार को शास्त्रीपुरम योजना की सड़क का रुख किया, जहां 20 साल से एक तरफ की 30 मीटर चौड़ी और 150 मीटर लंबी सड़क पर अतिक्र मण था। एडीए सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम डी ब्लॉक में आईटी पार्क के सामने मुख्य सड़क पर कब्जा कर लिया गया था। 

विज्ञापन

मुनादी के बाद भी नहीं हटाया गया था अतिक्रमण 

एडीए ने कब्जेदारों को नोटिस दिए और मुनादी कराई, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इस पर बुलडोजर लेकर सचल दस्ते के सहयोग के कब्जा हटाया गया और बाद में बुलडोजर से जमीन का समतलीकरण किया गया। विकास प्राधिकरण की टीम को यहां विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जेधारकों का कहना था कि प्राधिकरण के अधिकारी मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं। जिस जमीन को सड़क का हिस्सा बताया गया है, वह निजी संपत्ति है। सही पैमाइश नहीं की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता बिजेंद्र सिंह, उदय नारायन पांडे, राजकपूर, अमीन राजीवा शर्मा, लक्ष्मी नारायन और अभियंत्रण खंड-4 को स्टाफ मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed