फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue Viral Fever News: 19 new patients of dengue in sn medical college Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, देहात में वायरल फीवर का प्रकोप

Fri, 17 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

ताजनगरी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में वायरल फीवर तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 19 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मरीज आगरा के है। बाकी पड़ोसी जिलों से आकर यहां भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन
Agra Dengue Viral Fever News: 19 new patients of dengue in sn medical college Agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 19 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक आठ मरीज आगरा के हैं। वहीं, फिरोजाबाद के छह, मैनपुरी व मथुरा के दो-दो, हाथरस के एक मरीज की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

 
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक गुरुवार को मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती 11 मरीजों और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें से दो मरीज आगरा जिले के हैं। 
विज्ञापन


बाकी 11 मरीज फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और हाथरस के हैं। मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती आगरा के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में गुरुवार को कोई नया मामला नहीं आया है। यहां आठ मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डेन टू स्ट्रेन की चपेट में वयस्क अधिक आ रहे
डेन टू स्ट्रेन की चपेट में इस समय वयस्क अधिक आ रहे हैं। बच्चों की अपेक्षा वयस्क दो गुने से अधिक चपेट में आ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में गत एक हफ्ते में करीब 35 नए मरीज (वयस्क) भर्ती हुए हैं। वहीं, बाल रोग विभाग में करीब 16 मरीज (बच्चे) पहुंचे हैं। 

स्थिति यह है कि मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 17 मरीजों और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में महज दो मरीजों का इलाज चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मृदुल चतुर्वेदी के मुताबिक इस समय विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। घर में और आसपास मच्छर न पनपने दें। पूरे शरीर को ढककर रखें। बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं। 

एसएन मेडिकल ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स दान की 
एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) और सिंगल डोनर एफरेसिस प्लेटलेट्स (एसडीपी, जंबो पैक) दान की। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान, डॉ. यतेंद्र, डॉ. प्रेम और प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी के अंकुर ने सहयोग दिया। 

देहात में बुखार का प्रकोप
पिनाहट के गांव हुसैनपुरा में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। ज्यादातर बच्चे बुखार से तप रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम भेजने और एंटी लार्वा दवाई के छिड़काव की मांग की। ज्यादातर बच्चों का इलाज आगरा फतेहाबाद में चल रहा है। गांव भावनाथ की ढारि में बुखार के 43 मरीज मिले हैं। 

बरहन के गांव सराय जयराम में बुखार का प्रकोप जारी है। यहां अब भी 60 लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनमें बच्चे ज्यादा हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जलभराव, गंदगी की जांच कराई गई। शिविर लगाकर बीमारों को दवाएं दी गईं। एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed