फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Death of a transporter found unconscious on the seat of the car the vehicle was standing on the highway in front of Keetham

आगरा: कार की सीट पर अचेत मिले ट्रांसपोर्टर की मौत, कीठम के सामने हाईवे पर खड़ा था वाहन

Fri, 11 Feb 2022 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

मृतक की पहचान हरेंद्र राठौर के रूप में हुई। चचेरे भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र की जीवनी मंडी में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वह हर शुक्रवार को कीठम स्थित सूर कुटी भी जाया करते थे। सुबह साढ़े आठ बजे घर से अपनी स्विफ्ट कार लेकर निकले थे।

विज्ञापन
Agra: Death of a transporter found unconscious on the seat of the car the vehicle was standing on the highway in front of Keetham
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुनकता में कीठम के सामने हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को कार में ट्रांसपोर्टर हरेंद्र राठौर अचेत हालत में मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कार से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि कीठम के बाहर काफी देर से एक कार खड़ी है। इसमें एक व्यक्ति चालक सीट पर बैठा हुआ है। वह अचेतावस्था में है। इसकी जानकारी मिलने पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। कार में अंदर से लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने कार का पिछला शीशा तुड़वाकर लॉक खोला। कार सवार को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

बाद में मृतक की पहचान हज्जूपुरा, ताजगंज निवासी हरेंद्र राठौर के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। चचेरे भाई सोनू ने पुलिस को बताया है कि हरेंद्र की जीवनी मंडी में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वह हर शुक्रवार को कीठम स्थित सूर कुटी भी जाया करते थे। सुबह साढ़े आठ बजे घर से अपनी स्विफ्ट कार लेकर निकले थे। उन्हें ट्रांसपोर्ट कंपनी जाना था। वह कीठम भी आए। आशंका है कि लौटते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी होगी। इसके बाद उन्होंने कार को रोक दिया होगा। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जाहिर की।

गाड़ी में मिली है खाली शीशी, पुलिस लगा रही पता

थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि कार में एक खाली शीशी मिली है। यह किसकी है, यह पता किया जा रहा है। इससे खुदकुशी की भी आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र के चार बच्चे हैं। सभी छोटे हैं। वहीं भाई जितेंद्र का मेडिकल का काम है। उनकी मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed