फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra dairy operator dies in Mathura deep wounds on his dead body found in such a condition

UP News: आगरा के डेयरी संचालक की मथुरा में मौत, शरीर पर गहरे जख्म...ऐसे हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Aug 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

 मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बरारी में पुल के पास आगरा के डेयरी संचालक की लाश मिली। उसके शरीर पर गहरे जख्म देख पुलिस सड़क हादसे की आशंका व्यक्त कर रही है। वहीं परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Agra dairy operator dies in Mathura deep wounds on his dead body found in such a condition
मथुरा पुलिस व ग्रामीण।

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के पुल के पास बुधवार को आगरा के एक डेयरी संचालक घायल मिले। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह बहन के घर से लौट रहे थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा बता रही है।
विज्ञापन


भरतपुर जिले के थाना उच्चैन के गांव पिचूना निवासी लाखनराम (40) करीब 10 वर्ष से परिवार के साथ आगरा के थाना जगदीशपुरा की किशोरपुरा कॉलोनी में रह रहे थे। किशोरपुरा में ही वह किराये की दुकान में डेयरी चलाते थे। बुधवार को बहन राजो के घर टाउनशिप आए थे। रात में लौट रहे थे। रास्ते में घायल मिले। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजन उन्हें आगरा रेफर करा ले गए। रास्ते में मौत होने पर वापस शव ले आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लाखनराम के चचेरे भाई सुंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सड़क हादसे की सूचना दी है। मगर, लाखन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed