{"_id":"6b03cd96538f7c60a201d68a","slug":"agra-cyber-fraud-mobile-hacked-on-pretext-of-investment-man-loses2-14-lakh-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का नया तरीका: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ किया मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 2.14 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का नया तरीका: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ किया मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 2.14 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 23 Nov 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:52 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। आरोप है कि मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
मोबाइल हैक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अनजान नंबर से आया फोन रिसीव करने पर युवक को निवेश पर मुनाफे का लालच दिया गया। आरोप है कि इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर मोबाइल हैक किया और खाते से 2.14 लाख रुपये निकाल लिए गए। सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदरा के विनायक नगर निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। इसके लिए जानकारी देने के नाम पर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। उन्हें 1022 रुपये खाते से भेजने के नाम पर ठकाराम नाम के खाते से उनका खाता जुड़वाया।
खाते में रुपये आने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 2.14 लाख रुपये कट गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि खातों और नंबर की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।