फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra custodial death news: murder case investigation transferred to Aligarh range

आगरा में सफाईकर्मी की मौत का मामला: हत्या के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज में स्थानांतरित

Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 12:11 AM IST
सार

पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना अलीगढ़ परिक्षेत्र के किसी जिले से कराई जाएगी।

विज्ञापन
agra custodial death news: murder case investigation transferred to Aligarh range
हिरासत में सफाई कर्मी की मौत का प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण नरवार की मौत के मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे की विवेचना गुरुवार को अलीगढ़ रेंज में स्थानांतरित कर दी गई। आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. की रिपोर्ट मिलने पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विवेचना स्थानांतरण के संबंध में आदेश कर दिया। अब विवेचक केस से संबंधित साक्ष्य जुटाएगा।

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 16 अक्तूबर की रात को बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। 17 अक्तूबर को चोरी का पता चला था। इस घटना के बाद निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। 
विज्ञापन


आगरा: सफाई कर्मी की मौत के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं बेबीरानी मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के दायरे में आए सफाईकर्मी पुल छिंगामोदी निवासी अरुण नरवार को मंगलवार को हिरासत में लिया था। बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे अरुण की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई सोनू ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से भाई की मौत का आरोप लगाया। अज्ञात पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

परिवार ने पुलिस पर लगाए हैं पिटाई के आरोप
परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के निरीक्षक आनंद कुमार, थाना जगदीशपुरा के एसआई योगेंद्र कुमार, अन्य सिपाही रूपेश, सत्यम और महेंद्र को निलंबित किया गया था।
 

आगरा: मृतक सफाई कर्मी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरा बेटा निर्दोष था, नहीं बरामद हुई कोई रकम

एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि विवेचना स्थानांतरण के संबंध में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिल गई। इस पर विवेचना अलीगढ़ स्थानांतरित कर दी गई। अब मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ परिक्षेत्र के किसी जिले से कराई जाएगी। विवेचक  केस से संबंधित साक्ष्य जुटाएंगे। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed