{"_id":"61716cec2fcab36bfa55d9e2","slug":"agra-arun-valmiki-custodial-death-news-bjp-leaders-engaged-in-damage-control","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सफाई कर्मी की मौत के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं बेबीरानी मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सफाई कर्मी की मौत के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं बेबीरानी मौर्य
Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:27 PM IST
सार
पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी अरुण की मौत से समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा। तो वहीं भाजपा नेता भी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं।
विज्ञापन
हिरासत में सफाई कर्मी की मौत का प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में भाजपा पदाधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। बुधवार की सुबह अरुण की पुलिस हिरासत में मौत की खबर आते ही भाजपा नेता सक्रिय हो गए। पार्टी से जुड़े वाल्मीकि समाज के नेता व महापंचायत के तख्त चौधरी सक्रिय किए गए। पर्दे के पीछे आरएसएस संगठन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सरकार के मंत्रियों ने कमान संभाल ली। मुख्यमंत्री पल-पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन
बता दें कि थाना जगदीशपुरा के मालखाने से शनिवार रात को 25 लाख की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी की मौत से समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा। उधर, भाजपा नेता भी डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं।
विज्ञापन
परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं बेबीरानी मौर्य
गुरुवार को उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बेबीरानी मौर्य ने कहा कि वह सिर्फ परिवार को संकट की घड़ी में सांत्वना देने आई हैं। फिर मिलने के लिए आएंगी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री कठेरिया
इटावा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने भी अरुण के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। कठेरिया ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि, पार्षद शरद चौहान, आशीष पाराशर, मुकुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
जिले में चार लाख से अधिक है वाल्मीकि समाज के लोग
जिले में चार लाख से ज्यादा वाल्मीकि समाज के लोग हैं। वाल्मीकि समाज पर भाजपा की पकड़ है। पूर्व में वाल्मीकि समाज के इंद्रजीत आर्य भाजपा से टिकट पाकर मेयर बन चुके हैं। दक्षिण और छावनी सीट पर इनकी खासी संख्या है।
इन इलाकों में हैं बस्तियां
लोहामंडी, शाहगंज, ईदगाह, खेरिया मोड़, राजनगर में बस्तियां ज्यादा हैं। दोपहर में सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं के ट्वीट और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं ने वाल्मीकि बस्तियों, सफाई कर्मचारी के घर और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचना शुरू कर दिया था।
वाल्मीकि महापंचायत के तख्त चौधरी पहलवान झल्लो राम, मान सिंह, श्याम कुमार करुणेश, हरी बाबू बाल्मीकि, राज्य सफाई आयोग सदस्य कमल वाल्मीकि डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शाम चार बजे तक पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर, मुआवजा और परिजन को सरकारी नौकरी की घोषणा हो गई। अरुण की शवयात्रा और अंतिम संस्कार में भाजपा नेता शामिल हुए तो रात में ही प्रशासन से 10 लाख रुपये की सहायता का चेक दिलवाया।