फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cracks Down on Illegal Groundwater Extraction, Notices Issued to 53 Establishments

भूजल दोहन पर प्रशासन सख्त: होटल-फैक्टरियों पर शिकंजा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य; डीएम का नया आदेश

Mon, 20 Jul 2026 08:54 AM IST
Dhirendra Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

भूगर्भ जल विभाग की रिपोर्ट में जिले का कोई भी ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में नहीं मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं करने और बिना एनओसी भूजल इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई और जुर्माने की तैयारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Agra Cracks Down on Illegal Groundwater Extraction, Notices Issued to 53 Establishments
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिना मंजूरी या रेन वाटर हार्वेस्टिंग किए धरती की कोख से पानी निकालकर इस्तेमाल करने वालों पर जिला प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग को ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को भूजल सहेजने के लिए नोटिस जारी करने को कहा है। ऐसे होटलों, फैक्टरियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची मांगी गई है, वहीं पुराने एनसीओ धारकों को मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। शुरुआती चरण में 53 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में विभाग भूजल का जमकर दोहन करने वाले सरकारी व निजी स्लॉटर हाउसों से लेकर 53 फैक्टरियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर रहा है। इन सभी जगह भूजल दोहन तो किया जा रहा है लेकिन रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं की गई है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर पूर्व में किए गए भूजल उपयोग के लिए जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। दरअसल, हाल ही में भूगर्भ जल विभाग की प्री-मानसून रिपोर्ट के साथ ही भूजल के उपयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दोनों ही रिपोर्ट में जिले का एक भी ब्लॉक सुरक्षित जोन में नहीं मिला है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले से ही पानी की परेशानी झेल रहे आगरा के भूजल स्तर और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


रेन वाटर हार्वेस्टिंग न करने पर कार्रवाई
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि भूजल का उपयोग बिना मंजूरी के नहीं किया जा सकता। सीडीओ और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमों के अनुसार सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुपालन रिपोर्ट लेकर तय कराएं कि उनके यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जा रही है। जो प्रतिष्ठान ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक नोटिस भी करेंगे जारी
भूगर्भ जल विभाग के सीनियर जियोफिजीसिस्ट शशांक सिंह ने बताया कि भूगर्भ जल सप्ताह में लोगों को जागरूक करने के साथ लापरवाह प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग से होटलों की सूची मांगी गई है जो रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कर रहे हैं, वहीं अन्य विभागों से भी प्रतिष्ठानों की सूची मांगकर नोटिस भेजे जाएंगे। सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed