फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update Two Death And 13 Positive Case Found At 1 June

आगरा में कोरोना संक्रमण: दो मरीजों की मौत, 13 नए मिले, मृतक संख्या 421 पहुंची

Wed, 02 Jun 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

वर्तमान में 268 सक्रिय मरीज विभिन्न अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update Two Death And 13 Positive Case Found At 1 June
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को दो और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 421 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10,111 सैंपल के सापेक्ष 13 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। अब तक 25,545 मरीजों में से 40 नए समेत 24,856 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 268 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


दूसरी लहर में रौद्र रूप धारण करने वाले संक्रमण की रफ्तार थम गई है। 30 अप्रैल को 24 घंटे में 893 मरीज मिले थे। इसके बाद मई में नए मरीज मिलना कम हुए। अब स्थिति यह है कि 668 मरीजों की जांच में एक मरीज मिल रहा है। 
विज्ञापन


जल्द ये आंकड़ा एक हजार लोगों की जांच में एक मरीज तक पहुंच सकता है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण में कमी से मरीज घट गए हैं। सोमवार को 10022 लोगों की जांच में 15 नए मरीज मिले हैं। जिले में सिर्फ 297 एक्टिव केस बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11,049 को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन सोमवार को जिले में 11,049 लोगों को लगाई गई। कुल 64 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस हफ्ते 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविशील्ड के साथ कोवाक्सिन भी लगाई जा रही है। पांच केंद्रों पर कोवाक्सिन लग रही है। 


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) और बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों को आसपास के केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 10,741 को वैक्सीन का पहला और 308 को दूसरा डोज लगाया गया। 
कोरोना संक्रमण: जिला प्रशासन के आंकड़ों में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, महिलाएं कम हुईं बीमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed