{"_id":"60b0c8ac8ebc3e29be28924c","slug":"agra-corona-virus-update-news-24-corona-virus-positive-found-and-nine-death-due-to-covid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 9 और मौत हुईं दर्ज, 24 घंटे में 24 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 9 और मौत हुईं दर्ज, 24 घंटे में 24 नए संक्रमित मिले
Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
सार
24 घंटे में 10,071 सैंपल लिए, इसके सापेक्ष में जनपद में 24 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 102 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, वर्तमान में कुल 456 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को 24 घंटे में 10071 लोगों की जांच में 24 नए संक्रमित मिले हैं। नौ पुराने मृतक रोगियों का ब्योरा पोर्टल पर और दर्ज होने से मृतकों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिन मरीजों की मृत्यु हुई थी, उनका डेथ ऑडिट अंतिम चरण में है। तीन-चार मृत रोगियों के फार्म बचे हैं।
विज्ञापन
शनिवार तक सबका ब्योरा दर्ज हो जाएगा। शुक्रवार को 24 नए मरीज मिलने से कुल मरीजों की संख्या 25485 हो गई है। जिनमें 456 एक्टिव केस हैं। 102 मरीज और ठीक होने से कुल 24615 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार तक 9.06 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.59% है। ब्यूरो
विज्ञापन
बाह में वैक्सीन लगवाने पहुंचा दिल्ली का युवक निकला पॉजिटिव
बाह सीएचसी पर शुक्रवार को दिल्ली का युवक रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचा था। एनटीजन टेस्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि युवक को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। शुक्रवार को 365 लोगों की कोरोना की जांच हुई थी। बाह क्षेत्र में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
1.35 लाख से ज्यादा युवाओं ने वैक्सीन लगवाई
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जिले में युवाओं खासा उत्साह दिख रहा है। जिले में दस मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हुआ। 28 मई तक 1,35,452 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। प्रत्येक केंद्र पर युवाओं की लाइन लग रही है। इनको वैक्सीन लगवाने के लिए पहले अप्वाइंटमेंट लेना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार के कोविन डैशबोर्ड आंकड़े के मुताबिक के मुताबिक जिले में अब तक कुल 4,65,663 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। इसमें से 3,79,400 लोगों को वैक्सीन का पहला और 86,263 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,07,687 और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 1,36,150 लोग वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना का असर: 'अपनों' के अस्थि कलशों को लेने नहीं आ रहे लोग, विद्युत शवदाह गृह जाने से बच रहे परिजन