फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra corona virus update 456 death and one corona positive found today

आगरा में कोरोना: 456वीं मौत, 24 घंटे में एक पॉजिटिव मिला, अब 32 सक्रिय मरीज

Sat, 17 Jul 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 17 Jul 2021 12:14 AM IST
सार

अब तक 12,96299 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, वहीं मरीजों की ठीक होने की दर 98.10 फीसदी है।
 

विज्ञापन
agra corona virus update 456 death and one corona positive found today
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को एक और संक्रमित की मौत से मृतक संख्या 456 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7,092 लोगों की जांच में एक नया मरीज मिला है। एक मरीज ठीक भी हुआ है। अब जिले में 32 सक्रिय मरीज हैं। कुल 25,719 मरीजों में से अब तक 25,231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 12,96299 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, वहीं मरीजों की ठीक होने की दर 98.10 फीसदी है। एक तरफ संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार से लोग चैन की सांस ले रहे हैं, वहीं लापरवाही भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन लगातार बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहा है, परंतु शहर में बाजारों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोग मास्क व उचित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती खत्म होने से लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। ये लापरवाही घातक साबित हो सकती है। 
विज्ञापन

201 ने लगवाए टीके, 116 की हुई कोरोना की जांच
सीएचसी पर शुक्रवार को 201 लोगों ने टीके लगवाए। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बुखार, सिरदर्द, जुकाम की शिकायत पर इलाज के लिए आए 116 मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई। कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ बजे ही खत्म हो गई डोज, बिना टीके के लौटे लोग
ताजनगरी में एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत बढ़ रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे ही बूथों पर वैक्सीन का डोज खत्म हो गया था। इस कारण बिना टीकाकरण कराए ही लोगों को लौटना पड़ा। 
शुक्रवार के लिए वैक्सीन की डोज नहीं आई थी, इस कारण बूथों पर बची डोज ही लगाया गया। इसके चलते जिला अस्पताल, जीवनीमंडी, दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी समेत कई केंद्रों पर डेढ़ बजे ही डोज खत्म हो गई। स्लॉट बुक कराने वालों को भी लौटना पड़ा। शुक्रवार को 5500 को ही टीका लगा।


डोज आने के बाद ही लगेगा टीका
वैक्सीन की कमी के कारण दोपहर में ही डोज खत्म हो गया था, जिस कारण लोगों को लौटना पड़ा। शनिवार और रविवार को डोज आने के बाद ही टीका लगाया जाएगा। - डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी


आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, तीन ठीक हुए, 33 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed