फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Today Seven Positive Found At 22 June

आगरा कोरोना वायरस: 15 मरीज ठीक हुए, सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 77 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

Tue, 22 Jun 2021 01:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 01:00 PM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड व्यवहार को जीवन में अपनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Today Seven Positive Found At 22 June
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंची युवती का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 4,852 सैंपल की जांच में सात नए मरीज मिले हैं। वहीं 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 रह गई है। आगरा जनपद में कोरोना से अब तक 451 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 25,652 मरीजों में से 25,124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड व्यवहार को जीवन में अपनाने की अपील की है।

विज्ञापन


टीकाकरण का महाअभियान शुरू
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण का महाअभियान सोमवार को शुरू हो गया। आगामी 60 दिनों में 690 गांव में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 15 लाख की आबादी को संक्रमण से सुरक्षा के लिए कवच दिया जाएगा। अब न कोई उम्र का बंधन है न गांव से दूर जाने की मजबूरी। महाअभियान में घर के नजदीक ही शिविर लगेंगे। 
विज्ञापन

गांवों में करेंगे प्रोत्साहित
शहर में 90 टीकाकरण केंद्रों पर भी टीकाकरण जारी रहेगा। गांव-गांव आंगनबाड़ी से लेकर मनरेगा मजदूर, ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, शिक्षामित्र टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि महाअभियान में सोमवार को पांच ब्लॉकों बिचपुरी, पिनाहट, सैंया, एत्मादपुर और खंदौली में 5135 लोगों को टीका लगाया गया। आप भी...मौका मत चूकना।
विज्ञापन
विज्ञापन

115 नोडल अधिकारी बनाए
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत पर बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया है। सीडीओ के समन्वयन में 115 न्याय पंचायतों में टीकाकरण अभियान चलेगा। भरपूर मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। तीसरी लहर से पहले प्रत्येक गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है। 

ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना : 24 घंटे में छह नए संक्रमित मिले, कोविड जांच का आंकड़ा 11 लाख पार

श्री पारस अस्पताल: छह महीने से मरीजों पर मंडरा रहा था 'खतरा', आग बुझाने के नहीं थे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed