{"_id":"60d0ec4f8ebc3e2cd2047fbe","slug":"active-covid-cases-agra-five-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना : 24 घंटे में छह नए संक्रमित मिले, कोविड जांच का आंकड़ा 11 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना : 24 घंटे में छह नए संक्रमित मिले, कोविड जांच का आंकड़ा 11 लाख पार
Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM IST
सार
आगरा में सोमवार को कोरोना जांचों का आंकड़ा 11 लाख पार कर गया। अब 85 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 4511 लोगों की जांच में छह नए संक्रमित मिले हैं। पांच मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में सोमवार तक 11,00,493 लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक कुल 25,645 मरीज मिले हैं। 451 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पांच नए समेत कुल 25,109 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.91 फीसदी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड व्यवहार को जीवन में अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
टीकाकरण का महाअभियान शुरू
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण का महाअभियान सोमवार को शुरू हो गया। आगामी 60 दिनों में 690 गांव में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 15 लाख की आबादी को संक्रमण से सुरक्षा के लिए कवच दिया जाएगा। अब न कोई उम्र का बंधन है न गांव से दूर जाने की मजबूरी। महाअभियान में घर के नजदीक ही शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
शहर में 90 टीकाकरण केंद्रों पर भी टीकाकरण जारी रहेगा। गांव-गांव आंगनबाड़ी से लेकर मनरेगा मजदूर, ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, शिक्षामित्र टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि महाअभियान में सोमवार को पांच ब्लॉकों बिचपुरी, पिनाहट, सैंया, एत्मादपुर और खंदौली में 5135 लोगों को टीका लगाया गया। आप भी...मौका मत चूकना।
विज्ञापन
115 नोडल अधिकारी बनाए
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत पर बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया है। सीडीओ के समन्वयन में 115 न्याय पंचायतों में टीकाकरण अभियान चलेगा। भरपूर मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। तीसरी लहर से पहले प्रत्येक गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है।
लोगों में उत्साह... 14,759 को लगा टीका
सोमवार को रिकार्ड 14,759 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीके के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब हर रोज 10 हजार से अधिक लोगों को टीका लग रहा है। सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 14759 को वैक्सीन लगी। इसमें 14108 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 651 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है