फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Today Case: Corona Infection found In A Traveler From Bangalore

आगरा में कोरोना: बंगलूरू से आए यात्री में मिला संक्रमण, तीन दिन से शून्य थे सक्रिय मरीज

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

ताजनगरी में पहली बार संक्रमण इटली से आया था। तब आगरा के उद्यमी परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए थे। उसके बाद यूके व अन्य देशों से आए यात्रियों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना का पहला केस आगरा में मार्च, 2020 में मिला था।
 

विज्ञापन
Agra Corona Virus Today Case: Corona Infection found In A Traveler From Bangalore
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू से आए यात्री में कोरोना संक्रमण मिलने से ताजनगरी में एक सक्रिय मरीज हो गया है। तीन दिन से कोई मरीज नहीं था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बंगलूरू से आए यात्री की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 4,378 लोगों की जांच की गई। बीते 24 घंटे में एक मरीज संक्रमित मिला है। सोमवार को जिले में कोरोना जांचों का आंकड़ा 18.07 लाख पहुंच गया। कुल 25,757 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25,298 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है। नया मरीज मिलने से इसमें मामूली कमी आई है। जिले में 458 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। मार्च 2021 में शुरू हुई दूसरी लहर के करीब आठ महीने से बाद ताजनगरी में सक्रिय मरीज शून्य हुए थे। लेकिन बंगलूरू से आए यात्री ने फिर चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग मास्क जरूर पहनें। कोविड नियमों का पालन करें। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वो टीकाकरण जरूर करा लें।

विज्ञापन


इटली से आए यात्रियों में मिला था पहली बार संक्रमण
ताजनगरी में पहली बार संक्रमण इटली से आया था। तब आगरा के उद्यमी परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए थे। उसके बाद यूके व अन्य देशों से आए यात्रियों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना का पहला केस आगरा में मार्च, 2020 में मिला था। जिसके बाद मार्च, 2020 से मार्च, 2021 तक पहली लहर चली। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमण फैला, मरीजों ने जान गंवाई। 
विज्ञापन

जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: 21 जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की नई व्यवस्था, जानिए क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed