{"_id":"615b19ec8ebc3e8746051820","slug":"fight-between-doctors-in-cmo-office-mathura-comment-on-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे
Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:08 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर रविवार की रात को चल रही चैटिंग के दौरान किसी बात पर दोनों डॉक्टरों में विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार की देर शाम दो चिकित्सा अधीक्षकों ने मिलकर व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर फरह चिकित्सा अधीक्षक के साथ मारपीट की। चिकित्सकों के बीच मारपीट के मामले में सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
जंग का अखाड़ा बन गया सीएमओ कार्यालय
सीएमओ कार्यालय जंग का अखाड़ा बन गया। सीएमओ कार्यालय में लात-घूंसे चले। डॉक्टरों ने अपने ही एक साथी को बाहर से बुलाए लोगों के साथ मिलकर पीटा। इस मामले में भले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर न हो, लेकिन लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर विजेंद्र सिंह सिसौदिया, बरसाना प्रभारी मनोज वशिष्ठ और फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर गोपाल बाबू गर्ग के बीच व्हाट्सएप चैट को लेकर पहले विवाद हुआ।
विज्ञापन
दोनों डॉक्टरों में विवाद हो गया था
इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर रविवार की रात को चल रही चैटिंग के दौरान किसी बात पर दोनों डॉक्टरों में विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम को सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में सरकारी चिकित्सक बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म कर जैसे ही डॉक्टर बाहर निकले तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने फरह स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गोपाल बाबू को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। लेनदेन का मामला भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एक कमेटी गठित कर दी गई
जिस समय डॉक्टरों के बीच झगड़ा हुआ, उस समय कार्यालय में नहीं थीं। झगड़ा विभाग का आंतरिक मसला है। इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रचना गुप्ता, सीएमओ मथुरा
ये भी पढ़ें...
आगरा में तकनीक बनी वरदान: इंट्रावस्कुलर शॉक वेव लिथोट्रिप्सी से उपचार, हार्ट अटैक के मरीज की बचाई जान