{"_id":"60ec4d3d6146316c10271fed","slug":"agra-corona-virus-live-update-today-no-patient-found-corona-positive-at-12-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, 38 रह गए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, 38 रह गए सक्रिय मरीज
Tue, 13 Jul 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:11 AM IST
सार
जिलाधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिछले 24 घंटे में 8,066 लोगों की जांच के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं मिला है। अब कुल 38 सक्रिय मरीज हैं। जनपद में अब तक कुल 455 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 25,716 मरीजों में से 25,223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने संक्रमण थमने के बाद सोमवार से रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की छूट बढ़ाई है। परंतु सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोगों के जाने की मनाही है। उचित दूरी का पालन सख्ती से करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
वैक्सीन की 12 हजार डोज आईं
ताजनगरी को वैक्सीन के 12 हजार डोज मिले हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें से 44 बूथ शहर में और देहात में 18 सामुदायिक केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को डोज नहीं आए थे। पूर्व के बचे हुए डोज शनिवार को लगाए गए। अब सोमवार के लिए 12 हजार डोज मिल गए हैं, लेकिन 218 के मुकाबले 62 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
हर बूथ पर 250 लोगों के टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध कराए जाएंगे। 150 डोज ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए हैं। 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 100 डोज उपलब्ध कराए हैं।
दो दिन के लिए स्लॉट हुए बुक
रविवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए स्लॉट खोला गया। तीन घंटे में ही स्लॉट बुक हो गए। बाकी के पांच दिन के लिए स्लॉट डोज आने के बाद खोले जाएंगे।