फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Live Updat: No Corona Positive Found Today 8.88 Lakh Youth Take Vaccine

आगरा में कोरोना से राहत: 24 घंटे में कोई नया मरीज नहीं, टीकाकरण में युवा आगे, अब तक 8.88 लाख को लगा टीका

Wed, 25 Aug 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

अप्रैल-मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से डरे लोग टीका का महत्व समझने लगे हैं। इसी के चलते टीकाकरण में युवा सबसे आगे हैं। अभी तक लगे 15.67 लाख डोज में आधे से अधिक युवाओं की संख्या है। 
 

विज्ञापन
Agra Corona Virus Live Updat: No Corona Positive Found Today 8.88 Lakh Youth Take Vaccine
टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में में मंगलवार को बीते 24 घंटे में 6280 लोगों की कोरोना जांच में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। जिले में पांच सक्रिय मरीज हैं। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 15.43 लाख लोगों की जांचों में 25740 मरीज मिल चुके हैं। 25277 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.20 प्रतिशत है।

विज्ञापन


 टीकाकरण में युवा आगे, 8.88 लाख को लगा टीका
अप्रैल-मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से डरे लोग टीका का महत्व समझने लगे हैं। इसी के चलते टीकाकरण में युवा सबसे आगे हैं। अभी तक लगे 15.67 लाख डोज में आधे से अधिक युवाओं की संख्या है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 से अधिक उम्र के 31.50 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। अभी तक 15.67 लाख को टीका लगा है, जिसमें से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इस उम्र के 888839 लोगों ने टीका लगवाया है। 45 से 60 साल की उम्र के लोगों के मुकाबले 18-44 साल के दोगुने लोग हैं। 45 से 60 साल के 422530 लोगों को टीका लगा है। बुजुर्गों की बात करें तो 60 साल से अधिक उम्र के 256150 ने टीका लगवाया है। जो लोग टीके से वंचित हैं, वह भी बूथों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। 18 से 44 वाले पहले बुकिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को 21092 को लगा डोज
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि मंगलवार को 21092 लोगों को टीका लगा है। इसमें 16537 लोगों को पहला डोज और 4555 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को बूथ पर ही पंजीकण कराते हुए टीका लगाया गया है। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: काशी में बने हिंडोले में झूलेंगे कान्हा, बाजार में नई डिजाइन की पोशाकें और झूले

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed