{"_id":"60a7eebd8ebc3e7c517334fc","slug":"agra-corona-virus-corona-rural-areas-infection-in-169-gram-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहात में कोरोना: संक्रमण की चपेट में आईं 169 ग्राम पंचायतें, मिले 500 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में कोरोना: संक्रमण की चपेट में आईं 169 ग्राम पंचायतें, मिले 500 से अधिक मरीज
Sat, 22 May 2021 12:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 May 2021 12:35 AM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा प्रभावित गांव में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। संदिग्ध व लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। 521 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त हैं। वहां कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 169 में संक्रमण का फैलाव है। इन गांवों में 15 मई तक 500 से अधिक मरीज मिले थे। प्रशासन ने क्षेत्र में कुल संक्रमितों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन प्रभावित पंचायतों के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी सूची में अछनेरा, सैंया और फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 67 ग्राम पंचायत प्रभावित हैं। बाह में प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक किसी गांव में कोई मरीज नहीं है। खेरागढ़ में चार और जगनेर में तीन गांव संक्रमण की चपेट में आ चुके। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रभावित गांवों में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। संदिग्ध व लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। 521 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त हैं। वहां कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विकास खंड पंचायतों की संख्या संक्रमित ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त ग्राम पंचायत
बिचपुरी 29 9 20
बरौली अहीर 55 15 40
अकोला 38 9 29
शमसाबाद 59 10 49
फतेहाबाद 70 5 65
बाह 50 0 50
पिनाहट 36 3 33
जैतपुर कलां 45 15 30
खंदौली 41 14 27
एत्मादपुर 47 15 32
अछनेरा 52 25 27
फतेहपुर सीकरी 56 21 35
खेरागढ़ 36 4 32
जगनेर 32 3 29
सैंया 44 21 23
5038 लोगों की जांच में मिले 75 नए मरीज
ताजनगरी में संक्रमण थमने लगा है। शुक्रवार को 24 घंटे में 5038 लोगों की जांच में 75 नए मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 25257 हो गई। दो मरीजों की मौत हुई है, सात पुराने मामलों सहित नौ मृतकों का ब्योरा दर्ज होने से मृतक संख्या 354 हो गई है।
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार तक 8.47 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल संक्रमित 25257 मिले हैं। 156 नए समेत कुल 23834 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1069 एक्टिव केस बचे हैं। मरीजों के स्वास्थ्य होने की दर अब 94.37% है।
ये भी पढ़ें - ब्लैक फंगस: तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या, एसएन मेडिकल कॉलेज में सात संक्रमित, तीन की हालत गंभीर
कोरोना वैक्सीन: ताजनगरी में टीकाकरण रफ्तार में आई तेजी, युवाओं की संख्या अधिक