{"_id":"60ea894483ea7d14063d6d77","slug":"agra-corona-vaccination-dose-end-people-returns-from-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: वैक्सीन के डोज खत्म, आगरा में बिना टीके के बूथों से लौटे लोग, कर्मचारियों से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: वैक्सीन के डोज खत्म, आगरा में बिना टीके के बूथों से लौटे लोग, कर्मचारियों से हुई बहस
Sun, 11 Jul 2021 11:31 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:31 AM IST
सार
जेपी सभागार, दयालबाग, मोती महल, नरायच, आवास विकास कॉलोनी समेत 218 बूथों पर दोपहर 12 बजे तक डोज खत्म हो गए। ऐसे में स्लॉट बुक कराने वालों को भी टीका नहीं लग पाया। इस पर बूथ कर्मचारियों से लोगों की बहस भी हुई।
विज्ञापन
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी में एक बार फिर वैक्सीन का संकट गहरा गया। शनिवार के लिए वैक्सीन के डोज नहीं आए। ऐसे में बूथों पर बचे डोज से ही काम चलाया गया। दो घंटे में ही यह डोज खत्म हो गए और लोगों को बिना टीका के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जेपी सभागार, दयालबाग, मोती महल, नरायच, आवास विकास कॉलोनी समेत 218 बूथों पर दोपहर 12 बजे तक डोज खत्म हो गए। ऐसे में स्लॉट बुक कराने वालों को भी टीका नहीं लग पाया। इस पर बूथ कर्मचारियों से लोगों की बहस भी हुई।
विज्ञापन
रविवार को डोज आएंगे
शनिवार के लिए वैक्सीन के डोज नहीं आए थे। बूथों पर जो डोज बचे थे उनको ही लगाया गया, खत्म होने के बाद बिना टीका लगवाए लोगों को लौटना पड़ा। रविवार को डोज आने के बाद सोमवार को टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
-डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
सोमवार को आने के लिए कहा
स्लॉट बुक कराने के बाद टीका लगवाने के लिए बूथ पर गया तो वहां पर बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई हैं। सोमवार को टीका आ जाएगा, तब वैक्सीन लग पाएगी। -अभिषेक कुमार, मधु नगर
पहले से जानकारी नहीं देते हैं
सुबह 11 बजे खंदारी के जेपी सभागार बूथ पर गया तो वहां पर वैक्सीन खत्म होने का बोर्ड टंगा था। बिना टीका के लौटकर आया। पहले से कोई जानकारी भी नहीं दी जाती है। -राजेश कुमार, फतेहाबाद रोड
6200 को लगा टीका, आज बुक होंगे स्लॉट
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार को 6200 लोगों को टीका लगा है। 5000 को पहली और 200 को दूसरा डोज लगा है। रविवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों का स्लॉट बुक कराने के लिए पंजीकरण होगा।
ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल प्रकरण: मॉकड्रिल के समय नहीं था कोई विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉ. अरिन्जय जैन की निगरानी में भर्ती थे 96 मरीज
उत्साह: आगरा में तेज हुआ टीकाकरण, युवाओं में दिखा जोश, एक महीने में 45 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन