फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccination Drive In Agra Increased 45 Thousand Dose In One Months

उत्साह: आगरा में तेज हुआ टीकाकरण, युवाओं में दिखा जोश, एक महीने में 45 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 10 Jul 2021 12:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 12:37 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 8,03,727 को पहला और 1,33,592 को दूसरा डोज लगा है। टीका लगवाने वालों में 18 से 44 साल के लोगों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
Corona Vaccination Drive In Agra Increased 45 Thousand Dose In One Months
टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरी लहर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लोग टीकाकरण के लिए सचेत हुए हैं। अब तक 9,35,915 लोग टीका लगवा चुके हैं। बीते एक महीने में टीकाकरण की दर सबसे तेज रही और 45 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। अब तक 8,03,727 को पहला और 1,33,592 को दूसरा डोज लगा है। टीका लगवाने वालों में 18 से 44 साल के लोगों की संख्या अधिक है। इनकी संख्या 4,65,635 है। 45 से 60 साल की उम्र की बात करें तो 2,75,825 और 60 साल से अधिक उम्र के 1,95,859 लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन

  
दो-तीन घंटे तक करना पड़ा इंतजार
शुक्रवार को 219 बूथों पर टीका लगा, जिसमें एक प्राइवेट अस्पताल भी शामिल है। शहर के बूथों पर सबसे ज्यादा मारामारी रही। एसएन मेडिकल कॉलेज, मोती महल, राम नगर, नरायच, आवास विकास कॉलोनी के बूथों पर दो से तीन घंटे तक टीके के लिए इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 16995 को लगा टीका 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को 16,995 को टीका लगा है। इनमें से 10 हजार को पहला और 6995 को दूसरा डोज लगा है।  

1510 ने लगवाई वैक्सीन, 326 की हुई कोरोना की जांच
बाह सीएचसी पर शुक्रवार को टीके लगवाने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ रही। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 1510 लोगों ने टीके लगवाए। सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे 326 लोगों की कोरोना की जांच हुई। एक भी संक्रमित नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed