फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra corona active cases around 27 hundred within 15 days

आगरा में नहीं थम रही लापरवाही: हर सातवीं जांच में मिल रहा कोरोना संक्रमित, 2700 के करीब सक्रिय मरीज

Fri, 14 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार दूसरे दिन 600 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इसके बावजूद लोग संक्रमण से बचाव को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। 

विज्ञापन
agra corona active cases around 27 hundred within 15 days
बाजार में उमड़ रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 645 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2,699 पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन एक दिन में 600 से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन लोग अभी भी सचेत नहीं है। बाजारों में घोर लापरवाही हो रही है। 

विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को 5,090 लोगों की जांच की गई। 645 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हर सातवीं जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। बुधवार को एक दिन में 652 मरीज मिले थे। अब कुल सक्रिय मरीज 2699 हैं। अब तक 28,595 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25,437 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार तेज
बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को जांच नमूनों में इजाफा हुआ है। इससे पहले अप्रैल, 2021 में दूसरी लहर के दौरान एक दिन में 600 से अधिक मरीज मिल रहे थे। करीब नौ महीने बाद फिर तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लापरवाही जारी
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे। बिना मास्क बाजारों में लोग घूम रहे हैं। सैनिटाइजेशन व कन्टेनमेंट नहीं होने से संक्रमण सामुदायिक रूप से फैल रहा है। जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। 

मरीजों में आ रहे मामूली लक्षण 
तीसरी लहर में कोरोना वायरस के 70 फीसदी मरीजों में मामूली लक्षण हैं। इससे लोग गफलत में हैं और सामान्य वायरल समझकर जांच नहीं कराई और अंजाने में दूसरों को भी संक्रमित कर दिया। रैपिड रिस्पांस टीम की पूछताछ में संक्रमित यही बोले कि एक-दो दिन मामूली जुकाम-खांसी, बुखार आया। सर्दी के चलते सामान्य मानकर जांच नहीं कराई। 

टीकाकरण की दर बढ़ी
बढ़ते संक्रमण को देख टीकाकरण की दर बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को 591 बूथों पर 38811 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें से 15 से 18 साल के 8797 किशोर-किशोरी हैं। अभी 18 साल से अधिक उम्र के 2.54 लाख लोगों को टीका लगना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed