फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Commissionerate know where will be the office of which officer

आगरा कमिश्नरेट: कलक्ट्रेट में उपायुक्त नगर, पुलिस लाइन में अपर आयुक्त, जानें कहां होगा किस अधिकारी का कार्यालय

Wed, 07 Dec 2022 09:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 09:37 PM IST
सार

कमिश्नरेट में नई व्यवस्था के तहत जल्द ही अधिकारी अपने कार्यालय में बैठेंगे। लिंक अधिकारी भी नियुक्त किए गए।

विज्ञापन
Agra Commissionerate know where will be the office of which officer
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी का कार्यालय पुलिस लाइन में बनाया जा रहा है, जबकि पुलिस उपायुक्त नगर (डीसीपी) का कार्यालय कलक्ट्रेट स्थित पुलिस ऑफिस में होगा। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन का कार्यालय ट्रैफिक पुलिस लाइन में बनाया जाएगा। नए साल से पहले 500 पुलिस कर्मी आगरा कमिश्नरेट को मिल जाएंगे। इनकी अलग-अलग तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी का कार्यालय पुलिस लाइन में रहेगा। वह अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल के कार्यालय में बैठेंगे। अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल पुलिस लाइन में ही पहली मंजिल पर स्थित एलआईयू कार्यालय में बैठा करेंगे। एलआईयू कार्यालय कलक्ट्रेट में शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन


एसपी सिटी कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त नगर हैं। वह  हरीपर्वत थाने में पहली मंजिल पर कार्यालय में बैठते हैं। अब उनका कार्यालय कलक्ट्रेट में बनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय आने वाले नगर के पीड़ित उनसे मिल सकेंगे। आगरा को पहले चरण में 500 पुलिस कर्मी मिल रहे हैं। इनमें 100 दरोगा, 10 निरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी, 300 आरक्षी शामिल हैं। पुलिस आयक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और कोर्ट बनाने पर मंथन चल रहा है। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Agra Crime: बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये, इलाज के नाम पर लगवा लेता था अंगूठा

अधिकारी और लिंक अधिकारी

1- केशव कुमार चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त- लिंक अधिकार- विकास कुमार पुलिस उपायुक्त नगर

2- विकास कुमार पुलिस, आयुक्त नगर- लिंक अधिकारी- शिवराम यादव अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल 

3- सोमेंद्र मीणा, पुलिस उपायुक्त पूर्वी- लिंक अधिकारी-डॉ. राजीव कुमार सिंह अपर पुलिस आयुक्त अपराध

 4- सत्यजीत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी - लिंक अधिकारी- अरुण चंद्र अपर पुलिस आयुक्त यातायात

 5- शिवराम यादव, अपर पुलिस उपायुक्त- लिंक अधिकारी- विकास कुमार पुलिस उपायुक्त नगर 

6- अरुण चंद्र, अपर पुलिस आयुक्त यातायात लिंक अधिकार-सत्यजीत गुप्ता पुलिस उपायुक्त पश्चिमी

 7- डॉ. राजीव कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त अपराध- लिंक अधिकारी- सोमेंद्र मीणा पुलिस उपायुक्त पूर्वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed