फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relatives withdrew Rs 33 lakh from an elderly woman account in agra

Agra Crime: बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये, इलाज के नाम पर लगवा लेता था अंगूठा

Wed, 07 Dec 2022 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 09:29 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि पिछले साल सितंबर में दादा का निधन हो गया। निधन के बाद जब खातों की जानकारी की तो पता चला कि खातों से करीब 33 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Relatives withdrew Rs 33 lakh from an elderly woman account in agra
अंगूठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला कली में बीमार बुजुर्ग महिला से 33 लाख रुपये की ठगी हो गई। रिश्तेदार ने इलाज के नाम पर अंगूठा लगवा-लगवा कर खाते से रुपये निकाल लिए। महिला के नाती ने बैंक खातो चेक किया, तब ठगी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के आदेश के बाद थाना ताजगंज में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

ये है मामला   

थाना ताजगंज क्षेत्र  के नगला कली निवासी मनीष शुक्ला ने बताया कि दादी शांति देवी 78 साल की है। उनकी तबीयत खराब रहती है। उनके दूर के रिश्ते के भाई सदर निवासी गोविंद प्रसाद पहले से दादी के पास आते जाते रहते थे। जब दादी की तबीयत खराब हुए तो डॉक्टर को दिखाने के बहाने वो अपने साथ ले जाने लगे। कई सालों से वो डॉक्टर को दिखाने के लिए ले जाने के नाम पर दादी के बैंक खाते से अंगूठा लगवाकर रुपए निकालते रहे। उन्होंने सबसे पहले 10 नवंबर 2015 को 40 हजार, 28 मार्च 2016 को 1.06 लाख रुपए, 21 अक्टूबर 2016 को साढे़ 49 हजार, 29 दिसंबर 2017 को 68 हजार रुपए, एक जून को 2 लाख रुपए दादी के खाते निकाल लिए। एक अक्तूबर 2018 को पांच लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से पत्नी नेहा के खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसी दिन 3.41 आरटीजीएस करके अपने खाते में भी ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद दूसरे खाते से कई बार में करीब 19 लाख रुपए अपने पत्नी नेहा शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर लिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार:  गेस्ट हाउस के लिए 90 हजार का बेड, 85 हजार में खरीदी अलमारी, इस तरह हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस तरह हुई जानकारी 

पिछले साल सितंबर में दादा का निधन हो गया। निधन के बाद जब खातों की जानकारी की तो पता चला कि खातों से करीब 33 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। जब बैंक से पता किया तो पता चला कि सभी रुपये गोविंद और उसकी  पत्नी के खाते में गई है। इस संबंध में दादी से पूछा तो उन्होंने बताया कि गोविंद को एक भी रुपया नहीं दिया है। वह मुझे डॉक्टर पर दिखाने ले जाता था। डॉक्टर के पर्चे के बहाने कागज पर अंगूठा लगवा लेता था। 

दर्ज हुआ मुकदमा 

 पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के आदेश पर थाना ताजगंज में गोविंद प्रसाद, नेहा शर्मा, रवि, छोटू व शिवकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed