फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College Metro Station will become a junction survey completed

Agra Metro: आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन बनेगा जंक्शन, मिलेंगी ये सुविधाएं; सर्वे हुआ पूरा

Thu, 05 Jun 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 09:25 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में स्टेशनों के लिए सर्वे पूरा हो गया है। दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा।
 

विज्ञापन
Agra College Metro Station will become a junction survey completed
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में स्टेशनों के लिए सर्वे कर लिया है। इसमें पहले कॉरिडोर के मुकाबले अधिक स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज की सुविधा होगी। इसमें आगरा कॉलेज स्टेशन जंक्शन बनेगा। आगरा कैंट स्टेशन को रेलवे कैंट स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन




 

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। स्टेशन बनाने के लिए स्थान तय कर लिया है। इसका सर्वे कर रिपोर्ट बन गई है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड (भगवान टॉकीज चौराहा), सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार स्टेशन हैं। इसमें 5-8 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज की सुविधा रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 आगरा कैंट स्टेशन को कैंट रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। आगरा कॉलेज जंक्शन होगा, जिससे दोनों कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। यहां तक निर्माण में 24 महीने और पूरा प्रोजेक्ट 30 महीने में पूरा हो जाएगा। रामबाग पर 33केवी की हाईटेंशन लाइन को पुल के नीचे से गुजारने के लिए कार्य शुरू हो गया है। मंडी समिति पर 132 केवी की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed